24 या 25 मार्च, कब है होली? यहां जानें

देशभर में होली के त्योहार को अधिक धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हर वर्ष फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात्रि को होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन होली का पर्व मनाया जाता है। इस त्योहार के आने का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार होली की डेट को लेकर लोग अधिक कन्फ्यूज हो रहे हैं। कुछ लोग होली 24 मार्च की बता रहा हैं, तो वहीं कुछ लोग होली 25 मार्च को मनाने की बात कह रहे हैं। आइए इस लेख में हम आपको हिंदू पंचांग के अनुसार बताएंगे कि होली किस तारीख को मनाई जाएगी।

कब है होली?

होलिका दहन के अगले दिन होली मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार, इस बार फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 24 मार्च को सुबह 09 बजकर 54 मिनट से होगी और इसके अगले दिन यानी 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर तिथि का समापन होगा। सनातन धर्म में उदया तिथि का अधिक महत्व है। ऐसे में इस बार होली 25 मार्च को मनाई जाएगी।

होलिका दहन 2024 शुभ मुहूर्त

होली से एक दिन होलिका दहन किया जाता है। पंचांग के अनुसार, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 24 मार्च को रात 11 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 27 मिनट तक है। इस अवधि के दौरान होलिका दहन किया जाएगा।

कब से शुरू है होलाष्टक?

होली से आठ दिन पहले होलाष्टक शुरू हो जाता है। इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। पंचांग के अनुसार, शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का प्रारंभ 16 मार्च को रात 9 बजकर 39 मिनट से होगा और इसका समापन 17 मार्च को सुबह 9 बजकर 53 मिनट पर होगा। ऐसे में होलाष्टक की शुरुआत 17 मार्च से होगी और 24 मार्च को समाप्त होगी।

Back to top button