24 मई राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आप का दिन

मेष- भाग्य की प्रबलता से कम प्रयास में अधिक सफलता के संकेत हैं। मनोबल ऊंचा रहेगा। भ्रमण मनोरंजन में रुचि लेंगे। सबकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। सुख सौख्य सौंदर्यबोध बढ़ेगा। वाणी व्यवहार में मधुरता बनाए रखें।
वृष- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अनावश्यक श्रम से बचने योजना बनाकर कार्य करें। साथी सहयोगी रहेगा। समझौतों में गति आएगी। आकस्मिकता पर अनुशासन से अंकुश रखें। दिन सामान्य शुभ। प्रभाव और पूछपरख बनी रहेगी।
मिथुन- दाम्पत्य में प्रेमभाव बढ़ेगा। मित्रों को समय देंगे। साहचर्य और साझेदारी में रुचि लेंगे। दिखावे और बड़बोलेपन से बचें। खर्च पूर्ववत बना रहेगा। रिश्ते बेहतर होंगे। आंखों का ख्याल रखें। धूप में कम निकलें।
कर्क- आर्थिक गतिविधियों पर फोकस बना रह सकता है। इच्छित वस्तुओं की खरीदी संभव है। करियर कारोबार में अधिकाधिक समय देंगे। दान धर्म में रुचि लेंगे। कला कौशल को बल मिलेगा। अफवाह और अंधविश्वास से दूर रहें।
सिंह- प्रशासनिक कार्य बनेंगे। वरिष्ठों से संबंध सुधरेंगे। महत्वपूर्ण योजनाओं में गति आएगी। साहस और अनुशासन बढ़ेगा। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा। दिन उत्तम फलकारक।
कन्या- साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। अपनों की अनदेखी और लापरवाही से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का आगमन संभव है। अच्छे होस्ट बने रहेंगे। करीबियों सराहना और समर्थन प्राप्त होगा।
तुला- स्मार्टनेस बढ़ेगी। शुभ सूचनाएं साझा करेंगे। भाग्य पक्ष सहयोगी रहेगी। बंधुजनों से भेंट हो सकती है। साहसिक प्रयासों में रुचि लेंगे। वाणी व्यवहार में मधुरता रखें। दिन शुभ फलकारक। खानपान पर ध्यान दें। साथी की सुनें।
वृश्चिक- सुखद सरप्राइज की संभावना है। घर में मेहमानों की आवक बनी रहेगी। परिजनों में भरोसा बढ़ेगा। दाम्पत्य में प्रेम और पारदर्शिता बढ़ेगी। साझेदारी में जल्दबाजी से बचें। दिन सामान्य से शुभफलकारक।
धनु- चंहुओर सफलता के संकेत हैं। विपक्ष स्वतः पीछे हटेगा। सहकर्मियों और कनिष्ठों से सामंजस्य बढ़ेगा। विवाद पक्ष में रहेंगे। सृजनात्मक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। दिन अनुकूलता और स्मरणशक्ति को बल देने वाला।
मकर- आय-व्यय बढ़ा हुआ रहेगा। समाज में कम महत्व के माने जाने वालों कार्यों से अच्छी आय प्राप्त करके दिखाएंगे। दान धर्म में रुचि रहेगी। बौद्धिक कार्यों में रुचि रहेगी। मित्र सहयोगी रहेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
कुंभ- बौद्धिक प्रयासों में तेजी आएगी। करियर कारोबार में शुभता बनी रहेगी। परिजनों की बातों पर यथासंभव अमल करने की कोशिश करें। कार्य समय से पहले पूरे करने की सोच रखें। सहकर्मी सहयोगी होंगे। दिन उत्तम।
मीन- निजी मामलों में जल्दबाजी से बचें। भाग्य और मेहनत का संयोग कार्यक्षेत्र में बेहतर बनाए रखेगा। साहस और अनुशासन बढ़ा हुआ रहेगा। अप्रत्याशित सफलता संभव। खानपान अच्छा रहेगा। दिन सामान्य से शुभ।





