कछुए की अपनी प्रेमिका से मिलने की तड़प, कहानी जानकर हैरान रह जायेंगे आप भी!

इंसान हो या जीव सभी अपने प्‍यार को पाने के ल‍िए बड़ी से बड़ी मंज‍िल तय कर लेते हैं। हाल ही में इंग्‍लैंड में एक कछ़आ इसका बड़ा उदाहरण बना है कछुए की अपनी प्रेमिका से मिलने की तड़प, कहानी जानकर हैरान रह जायेंगे आप भी!

मि‍लने के ल‍िए तड़प

आपने इंसानों को अक्‍सर देखा होगा क‍ि वे अपने प्‍यार को पाने के ल‍िए सात समंदर पार भी चले जाते हैं, लेक‍िन हाल ही में एक कछुए की प्रेम कहानी थोड़ी हैरान करने वाली है। इंग्‍लैंड में 60 साल के अध‍िक के पालतू कछुए ने प्रेमि‍का से म‍िलने के ल‍िए जो काम क‍िया वह काफी चौकाने वाला है। फ्रेडी नाम का कछुआ लंबे समय से अपनी प्रेमि‍का एस्ट्रिड से नहीं म‍िल पाया था। प्रेम‍िका एस्ट्रिड एक च‍िड़‍ियाघर में बंद है। ऐसे में वह उससे म‍ि‍लने के ल‍िए काफी तड़प रहा था। इस पर फ्रेडी से रहा नहीं गया और अचानक एक द‍िन फ्रेडी अपनी मालक‍िन की गैर मौजूदगी में प्रेमि‍का से म‍िलने के लि‍ए न‍िकल पड़ा। 

ये भी पढ़े: जब मीडिया से बचने के लिए सचिन तेंदुलकर को भी पहनना पड़ा बुर्का

प्रेम‍िका वाले च‍िड़‍ियाघर में

साधारणत: लोग मानते हैं क‍ि कछुए की गत‍ि बहुत धीमी होती है लेक‍िन फ्रेडी ने 24 घंटे में 10 किलोमीटर का रास्‍ता पूरा क‍िया। इस संबंध में फ्रेडी की मालकिन मिस स्टेंशन का कहना है क‍ि फ्रेडी उनके यहां पिछले करीब 50 सालों से र‍ह रहा है। उसके ल‍िए एक झोपड़ी भी बनी है। खास बात तो यह है क‍ि ज‍िस समय फ्रेडी घर से न‍िकला था उस समय वह घर पर मौजूद नहीं थीं। ऐसे में वह काफी परेशान हो गई थीं। उन्‍होंने फ्रेडी को खोजने में सोशल मीड‍िया का सहारा ल‍िया। ऐसे में ए‍क द‍िन उनके घर एक कॉल आया क‍ि फ्रेडी उसी च‍िड़‍िया घर में मौजूद है, जहां उसकी प्रेमि‍का एस्ट्रिड रह रही थी।  

ये भी पढ़े: इस महिला के बाल 2 साल में इतने लंबे और घने कि बन जाते हैं गाउन

Back to top button