24 अप्रैल दिन सोमवार का पञ्चांग: जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

◆आज का पञ्चांग◆

।आप सबका मंगल हो 24 अप्रैल दिन सोमवार।

 24 अप्रैल दिन सोमवार का पञ्चांग: जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे ऋतु-बसंत
माह-वैशाख
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय:-05:36
सूर्यास्त:-06:24
राहू काल(अशुभ समय)प्रातः
07:30से 09:00बजे तक
तिथि:-त्रयोदशी
पक्ष:-कृष्ण
दिशाशूल-पूर्व

।।आज का राशिफल।।

(चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, कू, अ )
मेष
आज आप के मान सम्मन में कमी आसकती है। पुत्र पक्ष से धन का क्षय हो सकता है। पूजीं निवेश के लिए अच्छा समय है। आय मे लाभःहोने की संभावना

सुझाव:-आज आप विल्व पत्र से भगवान शिव की उपासना करें लाभ होगा।
शुभरंग:-श्वेत

( व, वी, वू, वे, वो, ओ, उ, ए, इ )
वृषभ
आज आप का मन रचनात्मक कार्यों में संलग्न रहेगा।आय पक्ष आपका बहुत उत्तम होगा। जीवन साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

सुझाव:-आज आप भगवान अर्धनारीश्वर की उपासना करें आपका मंगल होगा।
शुभरंग:-बैगनी

(क, की, कू, के, को, घ, हा, छ )
मिथुन
आज आप का मन धार्मिक कार्यों में संलग्न रह सकता है। परिवार में उत्सव होने की सम्भावनाबन रही है। आय उत्तम रहेगा।

सुझाव:-आज आप लगा हुआ सदा पान भगवान शिव को अर्पित करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- नीला

( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो )
कर्क
आज आपके स्थानन्तरण से कष्ट की सम्भावना बन सकती है। नौकरी में अपने सह कर्मी से विवाद हो सकता है। साम तक धन लाभ हो सकता है।

सुझाव:-आज आप पारदेश्वर शिव लिंग की उपासना करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-पिंक

( म, मी, मू, में, मो, टा, टि, टू, टे )
सिंह
आज आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी। अनुकूल परिस्थितियों से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारिक लाभ की संभावना बन सकती है।

सुझाव:-आज आप गूगल और घी किसी मंदिर में अर्पण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- बादामी

(प, पी, पू, पे, पो, ष, म, टो, ठ )
कन्या
आज आप के कार्यों में प्रगति की संभावना बन रही है।पारिवारिक उझनों में समय व्यर्थ हो सकता है। आय सामान्य रहेगा।

सुझाव:-आज आप शमी के पत्तों से भगवान शिव की उपासना करें लाभ होगा।
शुभरंग:- भूरा

(रा, री, रु ,रे, रो, ता, ती ,तू, ते, तो )
तुला
आज आप को वैचारिक मत भेद का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों से दुराव की संभावना बन सकती है।

सुझाव:- आप आप अपामार्ग के पत्तों से भगवान शिव की उपासना करें लाभ होगा।
शुभरंग:-समुद्री हरा

(न, नी, नू, ने, नो, तो, या, यी, यू )
वृश्चिक
आज आपको पारिवारिक असहजता का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में सामान्य लाभ की संभावना है।

सुझाव:-आप आप कमल के पुष्पों से भगवान शिव की उपासना करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- फिरोजी

( ये,यो, भ,भी, भू, ध, फ़, ढ, भे )
धनु
आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होने की संभावना है।माता से धनलाभ।

सुझाव:-आज आप किसी विकलांग व्यक्ति की सहायता करें आपका मंगल होगा।
शुभरंग:- गेरुवा

(भे, भो, जा, जी, जू ,जे , जो ,खू, खे, खो,खी)
मकर
आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा।व्यवसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।

सुझाव:-आज आप भगवान शिव व माता पार्वती की श्वेत पुष्पों से उपासना करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-सुनहला

( सा, सी, शू, से,सो, गा, गे, गो, दा )
कुंभ
आज आप समाज में प्रतिष्ठित होंगे।मांगलिक समाचार प्राप्त हो सकते हैं।आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे।

सुझाव:-आज आप कुशाशन किसी विप्र को दान करें आपका मंगल होगा।
शुभ रंग:- क्रीम

(दे, दो, दी, दू, चा, ची, थ,झ )
मीन
आज स्थानान्तरण या लम्बी यात्रा की संभावना है।व्यवसाय में प्रगति होने की संभावना है।स्वजनों से लाभ।

सुझाव:-आज भगवान शिव को अछत अर्पित करेंआपका मंगल होगा।
शुभरंग:-गुलाबी

●आज के दिन का विशेष महत्व●

1 आज वैशाख माह कृष्णपक्ष त्रयोदशी तिथि है।
2आज सोम प्रदोष व्रत है।
3 आज विवाह मुहूर्त है।

★प्रेरणा दाई चौपाई★

बिनु सत्संग विवेक न होई।
राम कृपा बिनु सुलभ न सोई।।

अर्थ:- गोस्वामी तुलसी बाबा कहते है कि बिना सत्संग के विवेक की प्राप्ति नही होती और सत्संग बिना राम जी की कृपा के सुलभता पूर्वक नहीं मिल पाता।अस्तु”विवेक रूपी सूर्योदय के लिए सत्संग रूपी सवेरा आवश्यक होता है।”

◆इति शुभम ◆

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
।।श्री रामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
संपर्क सूत्र:-9044741252

Back to top button