21 दिन चलेगा गीता जयंती महोत्सव, सीएम नायब सैनी ने दी जानकारी

सीएम नायब सैनी ने कहा कि इस बार गीता महोत्सव में मध्य प्रदेश पार्टनर की भूमिका में रहेगा। 24 नवंबर को विधिवत पूजन से गीता महोत्सव शुरू होगा। 51 देशों में गीता महोत्सव का आयोजन होगा, उनका लाइव प्रसारण भी होगा।

कुरुक्षेत्र में इस साल गीता जयंती महोत्सव 21 दिन चलेगा। सीएम नायब सैनी ने सोमवार को पत्रकारवार्ता में बताया कि 10वां गीता महोत्सव 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलेगा। सीएम ने बताया कि 25 नवंबर को पीएम मोदी कुरुक्षेत्र आएंगे। गीता महोत्सव के लिए 34 देशों को निमंत्रण दिया गया है।

सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 2014 में आगमन पर कहा था कि गीता स्थली के नाम से कुरुक्षेत्र को जाना जाए, हम ऐसे प्रयास करेंगे। श्री कृष्ण के उपदेश को पांच हजार 163 वर्ष हो गए हैं। माॅरिशस, कनाडा, अमेरिका, श्रीलंका सहित अनेक विदेशों में गीता महोत्सव मनाया जा चुका है। इस बार गीता महोत्सव में मध्य प्रदेश पार्टनर की भूमिका में रहेगा। 24 नवंबर को विधिवत पूजन से गीता महोत्सव शुरू होगा। 51 देशों में गीता महोत्सव का आयोजन होगा, उनका लाइव प्रसारण भी होगा। 26 नवंबर से 30 नवंबर तक कथा का आयोजन किया जाएगा।

इस दाैरान सीएम नायब सैनी के साथ ज्ञानानंद महाराज भी माैजूद थे। ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि गीता महोत्सव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने से एक अद्भुत परिवर्तन देखने को मिला है वह सब अनुभव कर रहे हैं। इससे कुरुक्षेत्र को विश्व में एक पहचान मिली है। सब कथावाचक अब कुरुक्षेत्र आने को लेकर इच्छुक हैं। भागवत गीता को विश्व पटल पर एक पहचान मिली है।

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने कहा था कि शांति और श्रद्धा की आवश्यकता महसूस होगी तो उसे गीता के मार्ग पर ही चलना होगा। सीएम ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जीतने पर मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं। सीएम ने कहा कि गीता महोत्सव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने से अलग पहचान मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button