21 अप्रैल 2018 दिन शनिवार का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग

21 अप्रैल 2018 दिन शनिवार का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग

आप सभी का मंगल हो…

आज का पञ्चाङ्ग

ऋतु-बसंत
माह-वैशाख
पक्ष-शुक्ल
तिथि-षष्ठी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:33
सूर्यास्त-06:27
राहुकाल(अशुभमुहूर्त)प्रातः 09:00 से 10:30 तक
दिशाशूल-पूर्व
शुभदिशा-पश्चिम
अमृतमुहूर्त-दोपहर 03:30 से 05:00 तक

आज का राशिफल

मेष:- आज आपका दिन आर्थिक एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण से लाभदायी रहेगा। धनलाभ के साथ आप लंबी अवधि के लिए धन का आयोजन भी कर पाएंगे। अगर आप व्यापार से जुडे़ हैं तो उसके विस्तार की योजना बना पाएंगे। शरीर एवं मन से आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। छोटी यात्रा या प्रवास भी हो सकता है।
राशिरत्न:-मूंगा

aaj ka rashifal hindi me
वृष:- यदि आज आप किसी व्यापार या आजीविका के क्षेत्र में तरक्की या पदोन्नति की उम्मीद लगा रहे हैं तो यह दिन आपको बेहतर परिणाम देने वाला है। आपको ऐसे प्रयासों में अवश्य सफलता मिलेगी, जिनका सम्बन्ध आपके करियर और रोजगार से जुड़ा हुआ है। सामाजिक और राजनैतिक स्तर पर भी आपको सहयोग और सहायता मिल सकती है ।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:-आज दुविधा में उलझा हुआ आपका मन महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेगा। वैचारिक तूफानों से मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। अत्यधिक भावनाशीलता आपकी दृढ़ता को कमजोर करेगी। पानी तथा अन्य तरल पदार्थों से सावधान रहें। परिवार या जमीन से सम्बंधित मामलों पर चर्चा और प्रवास टालें, शारीरिक और मानसिक स्वस्थता प्रभावित रह सकती है।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क :- आज शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ घर में भी आनंद का वातावरण रहेगा।आज आपको अपने घरवालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। कारोबार से फायदा बटोरने का दिन है। सुबह से ही अच्छे मेसेज और फोनकॉल आपको उत्साहित कर सकते हैं। दोपहर होने तक किसी सज्जन से मुलाकात आपके लिए और भी फायदेमंद साबित हो सकती है।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:- अपना कामकाज छोडकर कहीं पिकनिक या छुट्टी बनाने की मंसा बना सकते हैं। अपने प्रेमी या जीवनसाथी के साथ मिलकर कुछ आगे की योजना भी तैयार करनी होगी। यदि आपका घर से निकलने का कार्यक्रम हो तो अपना फालतू सामान घर पर ही छोड़ जाएं। हो सकता है कि बाहर कहीं आपके सामान पर अवांछित तत्वों की नजर हो।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:- आज आपके अहम् का किसी दूसरे व्यक्ति के अहम् के साथ टकराव न हो इसका ध्यान रखें। शारीरिक थकान और मानसिक तनाव अधिक रहेगा। मित्रों के साथ किसी बात पर आपका मनमुटाव होगा। स्वभाव में आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे धन का खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला :- आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। असंयमित या अविचारी वर्तन आपको परेशानी में डाल सकता है। अतः ऐसे व्यवहार से बचें। दुर्घटना से सावधान रहें। खर्च अधिक रहेगा। व्यावसायिक व्यक्तियों के साथ उग्र विवाद होने की संभावना है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद में न फंसे, कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानी बरतें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक :-कुछ अशुल गोचर के चलते आपके उत्साह और प्रयासों में शिथिलता आ सकती है। हो सकता है कि आप अपनी योजनओं को स्थगित रखें या बदल दें। आपको अपने परिजनों और सन्तान पक्ष से भी कुछ असहयोग मिल रहा है। किसी से ज्यादा बहसबाजी करना फिलहाल ठीक नहीं, क्योंकि इससे व्यर्थ के विवाद आपके गले पड़ सकते हैं। जमीन-जायदाद के मामले में भी परेशानी रहेगी।
राशिरत्न:-मूंगा

धनु:-यह दिन शुभ फल प्रदान करनेवाला है, गृहस्थजीवन में आनंद छाया रहेगा। प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होगी। ऊपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। पिता और बड़ों से लाभ होने की संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रवास हो सकता है। कार्यभार में वृद्धि होगी। फिर भी आर्थिक योजना बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:- एक आदर्श वाक्य आपका सहारा बन सकता है कि भाग्य कर्म से जुड़ा है और कर्म कोई भी छोटा नहीं है। आज के दिन आपको अपने ही फ़ॉर्म्युले को साकार करने की नौबत आ सकती है और जिस काम को दूसरे लोग हाथ लगाने से डर रहे हैं उसे एक चुटकी में हल करने में आपको कोई नहीं रोक सकता है। यही सब सायंकाल तक आपके लिए प्रॉफिट का सोर्स बनेगा और आप व्यस्त रहेंगे।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ :-आज आप कई प्रकार के उलझनों से ग्रस्त रहेंगे। एक ओर अपने प्रेमी या प्रियजन के लिए कोई वस्तु या उपहार खरीदने की जल्दबाजी रहेगी और दूसरी ओर आपके कार्यक्षेत्र में भी काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा। सही वक्त पर आकर आपका वाहन आदि भी साथ नहीं देगा। ऐेसे वक्त पर आपकी अपनी सूझ-बूझ और इच्छाशक्ति बहुत काम आएगी।
राशिरत्न:-नीलम

मीन :-यह दिन आपके लिए शुभफलदायी है, आज आपके मनोबल और आत्मविश्वास में दृढ़ता का अनुभव होगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। स्वभाव और वाणी में उग्रता पर संयम रखिएगा। मायके से समाचार आ सकते हैं।आपका दिन मित्रों व स्वजनों के साथ आनंद-प्रमोद में बीतेगा।
राशिरत्न:-मीन

आज के दिन का विशेष महत्व

1. आज बसंत ऋतु वैशाख माह शुक्लपक्ष षष्ठी तिथि है।
2. आज श्री स्वमी रामानुजाचार्य जयंती है।

प्रेरणा दाई चौपाई

धरे नाम गुर हृदयँ बिचारी। बेद तत्व नृप तव सुत चारी।।

अर्थ:– गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते हैं कि इसप्रकार श्री गुरुवशिष्ठ जी हृदय में विचार करके चारों बालकों का नाम रखा व महाराज श्री दशरथ जी से कहा राजन आपके चारों पुत्र वेद के तत्व ही है।

1. अकारक्षरसंभूत:सौमित्रिर विश्वभावन:
आकार अक्षर से प्रगटे सुमित्रानन्दन श्री लक्ष्मण हुवे हैं।
2. उकारक्षरसंभूत: शत्रुघ्नस्तै जसात्मक:
उकारक्षर से तैजात्मक श्री शत्रुघ्न हुवे हैं।
3. प्राज्ञात्मकस्तुभरतो मकाराक्षरसंभवः
मकाराक्षर से प्रज्ञात्मक श्रीभरत जी हुवे हैं।
4. अर्धमात्रात्मको रामो ब्रह्मानन्दैकविग्रहः
और जो अमात्रा हैं वह श्री रामचन्द्र हैं जो ब्रह्मानन्द ही मूर्त होकर प्रगटे हैं इस प्रकार विचार कर ब्रह्मर्षि श्री वशिष्ठ जी ने नाम रखा।

।। इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद व संगीत मय श्रीरामकथा ,श्रीमद्भागवत कथा व्यास।।
।।श्री अयोध्याम ।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button