2020 शुरू होते ही सच होने लगी नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणियां, जानें क्या होगा अमेरिका-ईरान के बीच तनाव का अंत

अमेरिका और ईरान के बीच रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हो चुके हैं। अमेरिका द्वारा ईरान के शीर्ष कमांडर को मारने के बाद ईरान ने भी इराक स्थित अमेरिकी एयरबेस पर रॉकेट दागे हैं। ऐसे में मिडिल ईस्ट (Middle East) में अस्थिरता बढ़ने लगी है। इन दो देशों के बीच बने हालातों के बाद दुनियाभर के अन्य देशों में भी चिंता बढ़ने लगी है। 2020 की शुरूआत दुनियाभर के लिए अच्छी खबर लेकर नहीं आई है। वर्तमान हालातों को सदियों पहले ही फ्रांस के मशहूर भविष्यवेत्ता मिशेल डी नास्त्रेदेमस ने बता दिया था। उन्होंने कहा था कि साल 2020 दुनिया के लिए बेहद संकटभरा रहने वाला है। उनकी भविष्यवाणी में साल 2020 को मानवता के लिए बड़ा खतरा बताया गया था। नास्त्रेदेमस ने साल 2020 में दुनिया में बड़ा नुकसान होने के संकेत दिए थे।
नास्त्रेदेमस की भविष्यवाणी जैसे ही हालात पैदा हो रहे हैं। दुनिया के सबसे ताकतवर देश और ईरान के बीच की लड़ाई नास्त्रेदेमस की भविष्यवाणी सच होने का डर पैदा कर रही है। भविष्यवाणी में 2020 में दुनिया के खत्म होने के संकेत दिए गए थे। नास्त्रेदेमस का विश्वास था कि साल 2020 के बाद नए युग की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा था कि इस साल दुनिया के कई बड़े देश आपस में टकराएंगे। इसमें आर्थिक तौर पर संकट होने पैदा होने की भी आशंका जताई गई। इन सबसे हटकर साल 2020 में तीसरा विश्व युद्ध शुरू होने की आशंका भी जताई गई।
इस छोटी सी गलती की वजह से ऑस्ट्रेलिया में मारे जाएगे 10 हजार ऊंट, जानें पूरा मामला..
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी भविष्यवाणी में कहा गया कि 2020 में दुनिया के कई बड़े शहरों में युद्ध जैसे हालात भी पैदा हो जाएंगे। लोग सड़कों पर उतर आएंगे। नास्त्रेदेमस की भविष्यवाणी के जैसे ही वर्तमान हालत देश और दुनिया में नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि नास्त्रेदेमस द्वारा सदियों पहले की गई भविष्यवाणी में से ज्यादातर हालात वर्तमान में दिखाई दे रहे हैं। इससे भारत देश भी अछूता नहीं दिखाई दे रहा है।