2019 में योगी सरकार को सबक सिखाएगा वित्तविहीन शिक्षक

योगी सरकार के खिलाफ वित्तविहीन शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने मोर्चा खोल लिया है। शिक्षक विधायक के नेतृत्व में निकाली जा रही रैली डीआईओएस दफ्तर पहुंची। इसके शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी बाइक रैली में योगी, मोदी को हटाने के लिए आवाज उठाई गई। डीआईओएस परिसर में हुए कार्यक्रम में सभी ने एक स्वर में मोदी, योगी को 2019 में सबक सिखाने का प्रण किया।2019 में योगी सरकार को सबक सिखाएगा वित्तविहीन शिक्षक

सोमवार को उरई आई सम्मान पाओ रैली में बड़ी संख्या में वित्तविहीन शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भीड़ रही। रैैली एसआर इंटर कालेज से जिला परिषद, अंबेडकर चौराहा,भगत सिंह चौराहे से होते हुए डीआईओएस परिसर में पहुंची। यहां पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।प्रदेशाध्यक्ष उमेश द्विवेदी ने कहा कि शिक्षक दिवस के मौके पर योगी सरकार ने असंवेदनशील बयान देकर साबित कर दिया है कि वित्तविहीन शिक्षक उनके लिए कोई मायके नहीं रखते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के सम्मानजनक मानदेय की व्यवस्था करें, अन्यथा की स्थिति में माध्यमिक शिक्षा में87 प्रतिशत का योगदान देने वाले लगभग साढे़ तीन लाख शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मी विरोध करेंगे।

मुरादाबाद शिक्षक खंड के एमएलसी संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के मुद्दे पर काम करने वाली बीजेपी उससे भटक गई है। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष रेनू मिश्रा ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग करने वाले शिक्षकों का अपमान किया जा रहा है। प्र्रधान महासचिव अशोक कुमार राठौर ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपना हक मांगने वाले शिक्षकों को सरकार के मुखिया ने अपमानित करके असली चेहरा उजागर किया है। इस मौके पर राकेश शुक्ला, सुखदेव पाल, भारत सिंह, दीपक पांडे, राकेश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष अजय इटौरिया, अरुण कुमार, मनोज गुप्ता, रमाकांत द्विवेदी, अहमद मिर्जा बेग आदि मौजूद रहे।

Back to top button