Jio का 200% कैशबैक के साथ 399 का रिचार्ज हुआ फ्री, जाने क्या है? पूरा प्लान..

रिलायंस जियो अपने कस्‍टमर्स के लिए एक और धमाकेदार ऑफर लेकर आया है। कंपनी अपने लोकप्रिय रिचार्ज पर बेनिफिट के साथ ही कैशबैक ऑफर कर रही है। यह ऑफर कंपनी 84 दिनों वाले रिचार्ज पर लेकर आई है। इसकी कीमत हाल ही में घटा कर 399 रुपए कर दी गई थी। कंपनी अपने इस रिचार्ज पर 400 रुपए का कैशबैक ऑफर कर रही है। वहीं खास वॉलेट पर आपको अतिरिक्‍त कैशबैक भी मिल रही है

सबसे बड़ा ऑफर रिलायंस जियो के MyJio ऐप से रिचार्ज करने पर मिल रहा है। इसके तहत 399 रुपए के रिचार्ज पर आपको 400 रुपए के रिचार्ज बाउचर मिलेंगे। फोन रिचार्ज होने के बाद जियो यूजर को एक मैसेज मिलेगा। जिसमें 50 रुपए के 8 वाउचर्स की जानकारी दी जाएगी। यहां आपको बता दें कि वाउचर का लाभ तभी मिलेगा यदि आप माइ जियो एप से ही अगले रिचार्ज करवाएं।

एयर एशिया ने 2699 रुपये में विदेश यात्रा का दिया ऑफर, जानें पूरा प्लान…

इसके साथ ही कंपनी कुछ चयनित वॉलेट पर 100 फीसदी तक का कैशबैक भी ऑफर कर रही है। अमेजन के वॉलेट से रिचार्ज कराने पर आपको न्‍यूनतम 50 रुपए का कैशबैक मिलेगा। ये कैशबैक आपके अमेजन वॉलेट में आएगा। 50 रुपए का यूज ऑनलाइन शॉपिंग या फिर फोन रिचार्ज कराने में भी कर सकते हैं। वैसे अमेजन का यह ऑफर जियो के साथ एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया, एयरसेल और टाटा डोकोमो पर भी लागू है।

Back to top button