Video: यह 20 साल का लड़का बोल रहा है ‘मंगल ग्रह से आया हूं’, बता रहा है ये गहरे राज

2048 से आए एक समय यात्री की अजीबोगरीब खबर के बाद अब एक 20 साल का लड़का दुनिया के सामने आया है। इसने अपनी बातों से न केवल पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है बल्कि साइंटिस्ट तक उसकी बातें सुनकर अचंभित हैं। उनका कहना है कि आखिर एक 20 साल के लड़के को इतने गहरे राज कहां से पता चले। फिलहाल, ये लड़का पूरी दुनिया के सामने एक पहेली बन गया है। 
यह लड़का रूस में है, जिसका नाम ‘बोरिस्का किपरियानोविच’ बताया जा रहा है। इसका दावा है कि वह पहले मंगल ग्रह में रहता था और वह जानता है कि इजिप्ट में बना Sphinx of Giza खुलते ही दुनिया को बदलकर रख देगा। उसकी इस बात को साइंटिस्टों ने बहुत सीरियस लिया है।
इसके साथ बोरिस्का ने अंतरिक्ष के ग्रहों के बारे में ऐसी सटीक जानकारियां दी जिससे साइंटिस्ट भी हैरान रह गए। The Sun की रिपोर्ट्स के मुताबिक बोरिस्का जब स्कूल में था तब भी उसने यह दावा किया था कि मंगल ग्रह का इजिप्ट के पिरामिडों से संबंध है और आने वाले भविष्य में ये सबके सामने आ जाएगा।
बताया ऐसे खुलेगा Sphinx
बोरिस्का ने कहा, मैं इजिप्ट के पिरामिडों के बीच बने विशालकाय स्टेच्यु ( Sphinx ) को खोलने का राज भी जानता हूं। यह उसके कान के पीछे कहीं मौजूद है और उसके खुलते ही दुनिया पूरी तरह बदल जाएगी।





