20 अगस्त दिन रविवार का राशिफल: जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे

◆आज का पंचांग◆

।।आज का दिन मंगल मय हो 20 अगस्त दिन रविवार।।

20 अगस्त दिन रविवार का राशिफल: जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे ऋतु- वर्षा
मास-आश्विन
सूर्य दक्षिणायन
सूर्योदय:-05:36
सूर्यास्त:-06:24
राहू काल(अशुभ समय)सायं
04:30से 06:00 तक
तिथि-चतुर्दशी
पक्ष:-कृष्ण
दिसाशूल-पश्चिम

।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
? मेष:- आज आप को उदासीनता का अनुभव हो सकता है।घर व बाहर कहीं भी मन स्थिर नही रहेगा।अभिन्न मित्रों व सहयोगियों के साथ भी मन मुटाव हो सकता है।पारिवारिक प्रतिष्ठा आपको सम्हालेगी। व्यवसाय उत्तम रहेगा। महिलाओं को उदर समस्या हो सकती है। बुजुर्गों को यात्रा से बचना चाहिए। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

सुझाव:- आज विल्बपत्र पर श्री सीताराम अंकित कर भगवान शिव पर अवश्य चढ़ावे लाभ होगा।

शुभ रंग:- चॉकलेटी।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
?वृष:- आज आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी।कोई ऐसा कार्य सम्पन्न होगा जिससे आपके आत्मविश्वाश में वृद्धि हो सकती है।पारिवारिक सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। आज आपके वाणी व्यवहार में निखार आएगा। अर्थ दशा उत्तमोत्तम होगी। विद्यार्थियों के लिये उत्तम समय है। महिलाओं को आर्थिक लाभ होगा। बुजुर्गों को विवाद से दूर रहना हितकर होगा।

सुझाव:- आज आप मन्दार के पुष्पों को भगवान शिवपार्वती को अर्पित करें मंगल होगा।

शुभ रंग :- फिरोजी।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
? मिथुन:- आज आपके मित्रों से आपकी मुलाकात होगी किन्तु सहयोग मिलने में संदेह की स्थिति बन सकती है।आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।यद्यिप आप अपना भरपूर प्रयाश करेंगे किन्तु मनोनुकूल सफलता मिलने में विलम्ब होगा।न्यायालय, राजकीय सम्बन्धित कार्यों में बिलंब हो सकता है। व्यवसाय सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों को यात्रा लाभ दे सकती है। महिलाओं को व्यर्थ तनाव से बचना चाहिए। बुजुर्गों के लिए दिन शुभ होगा।

सुझाव:- आज आप चमेली के पुष्पों द्वारा भगवान कार्तिकेय की आराधना करें लाभ् होगा।

शुभ रंग – केसरिया।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
? कर्क:-आज आप यात्रा करने की योजना बना सकते हैं।आपकी यात्रा सुखद एवं लाभदायी हो सकती है।व्यवसाय में साझेदारों से मन मुटाव हो सकता है। नौकरी में व्यक्ति विशेष का दबाव से मांन सम्मना में कमी आ सकती है।पारिवारिक माहौल सन्तोष जनक रहेगा। जीवन साथी से प्रेम बढ़ेगा। बुजुर्गों को एलर्जी की समस्या हो सकती है। महिलोंऔर बच्चों के लिए कुल मिला जुला कर दिन ठीक रहेगा।

सुझाव:- आज आप पंचामृत से शिव अभिषेक करें लाभ् होगा।

शुभ रंग – लाल।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
?सिंह:- आज आपको किसी महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त हो सकता है।व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। पारिवारिक सहयोग से आपको धन लाभ हो सकता है।संभव है कि आपको संतान लाभ हो। कर्ज लेने से बचें लिया हुवा कर्ज आप को पीड़ा दे सकता है। बुजुर्गों को अपमानित स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को धन प्राप्त हो सकता है। महिलाओं का मन उद्विग्न रह सकता है।

सुझाव:- आज आप 51 विल्बपत्र शिव परिवार को अर्पण करें उत्तम होगा।

शुभ रंग – श्वेत।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
??कन्या:- आज आपके निजी सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे।संयम से कार्य लेना हितकारी हो सकता है। सनी जन्य कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। शत्रु और रोग दोनों ही आपको परेशान कर सकते हैं किंतु ईस्वर पर किया विश्वास कार्य को उत्तम बनाएगा। आज आपको व्यर्थ विवाद से दूर रहना चाहिए। फल की चिन्ता छोड़ कर कर्म पर केंद्रित होने का उचित समय है। महिलाओं का स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रग सकता है। विद्यार्थियों को यात्रा से लाभ होगा।बुजुर्गों को धार्मिक रुचि रखनी चाहिए।

सुझाव:-आज आप गुड़ व रोटी गया को खिलावें उत्तम होगा।

शुभ रंग – सुनहला।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज आपके स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल हो होंगे।पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।घर मे स्वास्थ्य संम्बन्धित परेशानियों में धन खर्च बढ़ सकता है। यात्रा से लाभ मिल सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।बुजुर्गों को भगदाराधन करना हितकर होगा। महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।विद्यार्थियों को सफलता शैक्षिक कार्यों में सफलता मिल सकती है।

सुझाव:- आज आप उमा महेश्वर को श्री रामचरितमानष पाठ सुनाएँ लाभ होगा।

शुभ रंग – पीला।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
?वृश्चिक:- आज आप भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें।व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त हो सकता है।आज न्यायालय व राजकीय कार्यों में सफलता के आसार हैं।नौकरी व व्यवसाय में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे।भौतिक सुख सुविधा के नवीन साधन प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों को आर्थिक लाभ मिलेगा। महिलाओं को हर क्षेत्र में सफलता मिलने के आसार बन रहे है।बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा का योग बनता दिख रहा है।

सुझव:-आज आप कमल के पुष्पों द्वारा शिवर्चन करें लाभ् होगा।

शुभ रंग – नीला।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
?धनु:- आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की संभावना है।भाग्यवश सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। मित्रों से लाभ मिल सकता है। व्यर्थ विवाद में न पड़ें । न्यायालय संबन्धित कार्य में बिलंब हो सकता है।विद्यार्थियों को शैक्षिक सफलता के योग है।महिलाओं को आर्थिक लाभ मिल सकता है।बुजुर्गों की स्थिति सामान्य रहेगी।

सुझाव:- आज आप अक्षत और गुलाब के पुष्पों से भगवान श्री गणेश की आराधना करें मंगल होगा।

शुभ रंग – धानी।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
?मकर:- आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं।पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है। व्यावसायिक कार्यों में अनुकूल सफलता प्राप्त होगी। जीवन साथी का स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रह सकता है। घर मे अतिथियों का आगमन होगा। परिवार में उत्सव का माहौल बना रह सजता हैं। विद्यार्थियों को अपने कार्यों में नए अवसर मिलेंगे।महिलाओं को यात्रा सुख मिलेगा। बुजुर्गों में आज आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी।

सुझाव:- आज आप भगवान शिव का दुग्ध से अभिषेक करें लाभ होगा।

शुभ रंग- भूरा।

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
?कुम्भ:- आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे।भौतिक दिशा में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे।पड़ोसियों से अनबन हो सकती है।पारिवारिक माहौल खुस नुमा रहेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ होगा। सकारात्मक कार्यों में लाभ मिलेगा। राजनैतिक कार्यों में विलंब हो सकता है। बुजुर्गों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। महिलाओं के लिए दिन भाग दौड़ व खरीदारी भरा हो सकता है।विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में आशानुकूल सफलता मिल सकती है।

सुझाव:- आज आप केशर युक्त चंदन भगवान शिव को अर्पित करें मंगल होगा।

शुभ रंग- मटमैला।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
?मीन:- आज आप पारिवारिक तनाव से व्यथित रहेंगे।धन,यश,सम्मान में वृद्धि का योग है।व्यवसायिक समझौते आपको लाभ देंगे। सन्तान पक्ष से लाभ मिलेगा। यात्रा शांत व लाभदायक सिद्ध होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन आध्यात्मिक ऊर्जा सम्पन्न रहेगा। यश की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है।बुजुर्गों की सेहत बेहतर रहेगी।

सुझाव:- आज आप जौ का दान करें उत्तम होगा।

शुभ रंग – गुलाबी।

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज भाद्रपद माह कृष्णपक्ष चतुर्दशी तिथि है।
2 आज रविपुष्य सर्वार्थसिद्धि योग है।
3 आज अघोर चतुर्दशी है ,अघोराचार्य अवतरणोत्सव है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

धोखेहु जासु नाम उर आवा।
अधमउ मुकुत होहिं श्रुति गावा।।

अर्थ:- धोखे से भी जिसके हृदय में भगवान श्री राम का नाम आ गया तो अधम से अधम जीव की भी मुक्ति हो जाती है ऐसा वेदों ने गया है। अस्तु “भूल से भी किया गया परमात्म्य चिंतन या स्मरण व्यक्ति के अस्तित्व को प्रबल बनाती है।”

।।आप सब का मंगल हो ।।

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
।।ज्योतिर्विद व श्री रामकथा,श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता।।
सम्पर्क सूत्र- 9044741252

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button