सऊदी अरब में भ्रष्टाचार के आरोपी 20 प्रिंस और अधिकारी को किया गया रिहा

रियाद: सऊदी अरब में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार करीब 20 प्रिंस और अधिकारियों को रिहा कर दिया गया है। गिरफ्तारी के एवज में धन देने के समझौते के बाद इनकी रिहाई हुई।सऊदी अरब में भ्रष्टाचार के आरोपी 20 प्रिंस और अधिकारी को किया गया रिहा

न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, रिहा किए गए लोगों में वित्त मंत्रालय के एक पूर्व अधिकारी और कई कारोबारी शामिल हैं। जल्द ही वित्तीय समझौते को स्वीकार करने वाले कुछ और रिहा हो सकते हैं। इससे पहले भी कुछ लोगों को समझौते के बाद रिहा किया गया था।

सऊदी सरकार द्वारा देश में भ्रष्टाचार के मामलों को खत्म करने की घोषणा के बाद ये गिरफ्तारियां हुई थीं। पिछले महीने की शुरुआत में सऊदी सरकार ने बताया था कि भ्रष्टाचार के आरोप में करीब एक दर्जन प्रिंस समेत 159 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सऊदी अधिकारियों के मुताबिक, इनमें से अधिकतर वित्तीय समझौते के लिए राजी हो गए हैं।

सऊदी शाह सलमान द्वारा क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान के नेतृत्व में भ्रष्टाचार रोधी समिति बनाने के बाद ये गिरफ्तारियां हुई थीं। समिति ने 320 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया था और कई संदिग्धों को हिरासत में ले लिया था। समिति ने पकड़े गए लोगों और उनके परिजनों के 376 बैंक खाते भी जब्त कर लिए थे।

Back to top button