उत्तराखंड में पर्यटकों से लूटपाट, मारपीट में 20 लोगों पर मुकदमा

बागेश्वर: कपकोट में दिल्ली के पर्यटकों से लूटपाट व मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन नामजद लोगों समेत 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दिल्ली केआर जेड 4 ब्लॉक, एक्स न्यू रोशनपुरा, नजफगढ़ निवासी संदीप (31) पुत्र सत्यप्रकाश, हिमांशु (23) पुत्र राजकुमार व सोनू (28) पुत्र सत्यपाल अपने परिवार के साथ नए साल का जश्न आए थे। उत्तराखंड में पर्यटकों से लूटपाट, मारपीट में 20 लोगों पर मुकदमा

वह यहां धूरगांव में रुके हुए थे। जहां उनके टेंट में घुसकर एक दर्जन नकाबपोशों ने महिलाओं से अभद्रता की। विरोध करने पर संदीप व उसके साथियों पर हमला कर दिया। जिसमें वह लहूलुहान हो गए। इस दौरान पर्यटकों से लूटपाट भी की गई। इस मामले में पुलिस ने  जिला मुख्यालय बागेश्वर निवासी योगेश गोस्वामी, ललित गिरी गोस्वामी व लोहारखेत निवासी गोकुल सिंह को नामजद करते हुए 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने इस बात की आशंका भी जताई है कि विवाद की वजह भूमि रही है। पुलिस के अनुसार पर्यटक यहां पहले भी आ चुके थे। वह धूरगांव में बीएसएनएल टावर के पास जमीन की खरीद फरोख्त करना चाह रहे थे। 

जिसमें दो कमरों का एक मकान भी बनाया गया था। इसी संपत्ति को लेकर दिन में विवाद भी हुआ था। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। 

Back to top button