2 महीने पहले अफगानिस्तान की लड़की से हुई थी मुलाकात, 11 रु में यूं हुई शादी

  • नाभा. प्यार दूरी देखता है धर्म। प्यार अंधा होता है यह साबित किया है नबीजादा फरिस्ता और जाहिद अली की लव स्टोरी ने। दो महीने पहले एयरपोर्ट पर हुई मुलाकात कैसे लव स्टोरी में बदली, इससे दोनों खुद अंजान रहे। आलम यह रहा कि 11 रुपए में दोनों ने निकाह करा लिया। दोनों की सादगी ने समाज को संदेश दिया कि दिखावा ही सब कुछ नहीं है।
    2 महीने पहले अफगानिस्तान की लड़की से हुई थी मुलाकात, 11 रु में यूं हुई शादी

    अब आगे पढ़ें कैसे हुई प्यार की शुरुआत

    – अफगानिस्तान के काबुल की नबीजादा फरिस्ता दो महीने पहले रियासती शहर नाभा में आई थी।
    – दिल्ली एयरपोर्ट पर जाहिद अली से उनकी मुलाकात हुई। जो दो महीने बाद प्यार में बदल गई।
    – नबीजादा के सामने समस्या थी कि वह फिर काबुल जाए और वहां अपने परिवार से मंजूरी ले। बाद में नबीजादा ने अपने माता-पिता को पत्र लिखा और शादी की मंजूरी ली।
    – 9 सितंबर को उनका प्यार निकाह में बदल गया। निकाह में नबीजादा के माता-पिता ने 11 रुपये देकर हाजी की ओर से लड़की की झोली में डाले गए।

    पिता ने कहा, बेटे ने दिया एकता का संदेश

    – जाहिद के पिता देवखान ने कहा कि हमें खुशी हुई है कि हमारे बेटे ने शादी बड़े सादे ढंग से की। उन्होंने समाज को एकता का संदेश दिया।
    – उन्होंने कहा कि उनकी दुआ है कि दोनों की मुलाकात से दोनों देशों में मोहब्बत मजबूत हो जाए।
Back to top button