RS पुरा सेक्टर में पाक की फायरिंग में महिला समेत 2 की मौत, 7 घायल

पाकिस्तान ने शुक्रवार को जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में एक बार फिर से सीजफायर तोड़ा है। इस बार पाकिस्तान ने आरएस पुरा के हिरायशी इलाकों को निशाना बना रहा है। सुबह से जारी फायरिंग में अब तक एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है वहीं 7 अन्य घायल हो गए हैं।
फायरिंग में घायल हुए सभी लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। पाकिस्तान की इस फायरिंग का भारतीय जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। खबरों के अनुसार पाकिस्तान एक साथ 40 भारतीय चौकियों पर फायरिंग कर रहा है। पाक की तरफ से सुबह से ही लगातार भारी फायरिंग के साथ मार्टार शेलिंग हो रही है। इससे सीमा पर मौजूद रिहायशी इलाकों को नुकसान हो रहा है।बता दें कि इससे पहले गुरुवार को भी पाक ने आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर में ही संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था जिसमें एक भारतीय जवान शहीद हो गया था।
बेटी जब पहली बार पीरियड्स पर हो तो माँ को समझानी चाहिए अपनी बेटी को ये 7 बातें
भारत ने इसका करारा जवाब देते हुए भारतीय जवानों ने 3 पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया था वहीं इतनी ही चौकियों को भी तबाह कर दिया। देर रात तक जारी रही गोलाबारी से सीमांत क्षेत्रों में दहशत व तनाव का माहौल है। शहीद की पहचान 78 बटालियन के हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार व घायल नागरिक की पहचान साई दास निवास कपूरपुर, आरएसपुरा के रूप में हुई है।