2 करोड़ में बिक रहा टॉयलेट, खरीदने वाले की लगेगी लॉटरी!

इन्वेस्टमेंट अगर प्रॉपर्टी में हो तो मोटा रिटर्न मिलना तय है. इसील‍िए बहुत सारे लोग प्रॉपर्टी में पैसे लगाना पसंद करते हैं. क्‍योंक‍ि प्रॉपर्टी का तो कोई नुकसान है नहीं, ऊपर से रिटर्न की गारंटी है. ज्‍यादातर लोग अच्‍छी जगह देखकर प्रॉपर्टी में पैसे इन्‍वेस्‍ट करते हैं. लेकिन आप जानकर हैरान होंगे क‍ि एक टॉयलेट 2 करोड़ रुपये में बिक रहा है. अगर आपने खरीद लिया तो लॉटरी लगनी तय है. एक काम कराते ही इसकी कीमत 5 गुनी होने वाली है. इसल‍िए इसे खरीदने वालों की लाइन लगी हुई है.

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन का कॉर्नवाल सबसे पॉश इलाकों में से एक है. खूबसूरत समुद्री तटों और सुंदर शहर की वजह से यहां प्रॉपर्टी की कीमतें हाल के वर्षों में आसमान छू रही हैं. छोटी सी जगह की कीमत भी यहां करोड़ों रुपये है. लेकिन अब एक पब्‍ल‍िक टॉयलेट बिकने के ल‍िए बाजार में उपलब्‍ध है. इसकी कीमत 2 करोड़ रुपये लगाई गई है. पहली नजर में तो आपको लगेगा क‍ि आख‍िर इतने गंदे शौचालय में कौन रहना चाहेगा, क्‍यों‍ इस पर इतना पैसा खर्च करेगा. लेकिन पूरा मामला जानकर आप भी कहेंगे क‍ि यह तो लॉटरी लगने से कम नहीं.

ऐसे एक घर की कीमत यहां 10 करोड़
प्रॉपर्टी एक्‍सपर्ट व्हाट्सदजैम के अनुसार, साल्टाश टाउन (Saltash town) में अब तक निर्माण करने की इजाजत नहीं थी. इसकी वजह से कीमतें कम थीं. लेकिन बीते दिनों इसकी अनुमत‍ि दे दी गई. आप चाहें तो 152 वर्ग मीटर के चार बेडरूम वाले घर बना सकते हैं. यह ऐलान होते ही कीमतें आसमान छू रही हैं. ऐसे एक घर की कीमत यहां 10 करोड़ रुपये तक है. जो शौचालय बेचा जा रहा है, उसे खरीदने के बाद निर्माण करने की भी अनुमत‍ि है. इस तरह अगर आप टॉयलेट को खरीदते हैं, तो उस पर निर्माण करने के बाद इसकी कीमत 5 गुनी तक हो जाएगी. अगर आप निर्माण लागत को कुछ कम कर दें तो यह काफी लाभदायक सौदा हो सकता है.

सबसे खास बात, यह संपत्‍त‍ि फ्री होल्‍ड
एक्‍सपर्ट के मुताबिक, हालात को देखते हुए इसकी कीमत काफी कम रखी गई है. अगर नीलामी हो तो यह ज्‍यादा कीमत पर बिक सकता है. बिक्री विज्ञापन में लिखा है, 152 वर्ग मीटर के स्टाइलिश चार बेडरूम वाले अलग घर की योजना के साथ एक शानदार बिल्डिंग प्लॉट! यह प्लॉट स्थानीय दुकानों और सुविधाओं से बस कुछ ही दूरी पर स्थित है. आप चाहें तो इस पर तीन मंज‍िला बना सकते हैं. यहां काफी ओपन स्‍पेस है. कम से कम दो कार आप पार्क कर सकते हैं. इसे इस तरह से डिजाइन क‍िया गया है क‍ि अगर आपने घर बना ल‍िया तो प्राकृत‍िक रोशनी चारों ओर से आपके घर में आएगी. सबसे खास बात, यह संपत्‍त‍ि फ्री होल्‍ड है.

Back to top button