2 सितम्बर दिन शनिवार का राशिफल: जानिए किस पर राशि पर कृपा करेंगे शनिदेव

◆आज का पञ्चांग◆

।आप सबका मंगल हो 2 सितम्बर दिन शनिवार।

2 सितम्बर दिन शनिवार का राशिफल: जानिए किस पर राशि पर कृपा करेंगे शनिदेव ऋतु-वर्षा
माह-भाद्रपद
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय:-05:45
सूर्यास्त:-06:15
राहूकाल(अशुभसमय)दोपहर
09:00से 10:30बजे तक
तिथि:-एकादशी
पक्ष:-शुक्ल
दिशाशूल-पूर्व

।।आज का राशिफल।।

(चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, कू, अ )
मेष
आज आप का मन रचनात्म कार्यों में लगेगा। पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। शायं के समय शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।

सुझाव:- आप दो मुखी रुद्राक्ष धारण करें लाभ होगा।
शुभरंग:- पीला

( व, वी, वू, वे, वो, ओ, उ, ए, इ )
वृषभ
आज आपका दिन लगभग धार्मिक कार्यो में निमग्न रहेगा। विशिष्ट जनों या महात्माओं के दर्शन से लाभ मिलेगा। नौकरी के पूर्ण योग बनेंगे।

सुझाव:- आप चौदह मुखी रुद्राक्ष हमेसा धारण करें आपका मंगल होगा।
शुभरंग:-गुलाबी

(क, की, कू, के, को, घ, हा, छ )
मिथुन
आज आप के निजी सम्भन्ध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक मधुरता बनेगी। आय के नए आयाम मिलेंगे। व्यवसायिक सफलता मिलेगी।

सुझाव:- आप पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- श्वेत

( ही,हू, हे, हो, डा , डी, डे, डो)

कर्क:-आज आपको शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारिक उन्नति की संभावना है। व्यर्थ दौड़ भाग से शारीरिक कमजोडी हो सकती है।

सुझाव:- आप छ मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-बादामी

( म, मी, मू, में, मो, टा, टि, टू, टे )
सिंह
आज आपका व्यापार सामान्य लाभ होगा।शैक्षिक क्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियों से लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बन सकती है।

सुझाव:- आप नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- आसमानी

(प, पी, पू, पे, पो, ष, म, टो, ठ )
कन्या
आज आपको विदेशी यात्रा करना पड़ सकता है। पारिवारिक उन्नति की संभावना है। परस्पर प्रेम से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।

सुझाव:-आप तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करें लाभ होगा।
शुभरंग:- फिरोजी

(रा, री, रु ,रे, रो, ता, ती ,तू, ते, तो )
तुला
आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति मिलेगी। नौकरी व जीवन साथी को लेकर थोड़े परेशान हो सकते है। व्यापारिक समझौते से बचें।

सुझाव:- आप दो मुखी रुद्राक्ष धरण करें लाभ होगा।
शुभरंग:-लाल

(न, नी, नू, ने, नो, तो, या, यी, यू )
वृश्चिक
आज आपको यात्रा से यश की प्राप्ति होगी। व्यापारिक बड़ा समझौता हो सकता है। अर्थ प्रधान दिन आपका रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

सुझाव:- आप पाँच मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- चॉकलेटी

( ये,यो, भ,भी, भू, ध, फ़, ढ, भे )
धनु
आज आपके सोचे हुवे कार्य होंगे। पारिवारिक सामंजस्यता से मन प्रसन्न रहेगा। वाहन से सावधन रहें। आर्थिक पक्ष में इज़ाफ़ा हो सकता है।मित्रों से लाभ मिलेगा।भूमि निवेश आज न करें।

सुझाव:- आप सात मुखी रुद्राक्ष धरण करें आपका मंगल होगा।
शुभरंग:- पीला

(भे, भो, जा, जी, जू ,जे , जो ,खू, खे, खो,खी)
मकर
आज आपका व्यवहार पक्ष सुदृढ़ होगा। व्यापारिक उन्नति होगी। शाम के समय आर्थिक लाभ की संभावना बन सकती है।आग से सावधान रहें।यात्रा से आपको लाभ मिल सकता है।कोर्ट कचहरी के कार्यो में उन्नति मिलेगी।

सुझाव:- आप बारह मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-दूधिया

( सा, सी, शू, से,सो, गा, गे, गो, दा )
कुंभ
आज आप यात्रा से लाभ सम्मान में वृद्धि होगी। जीवन साथी व बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित होगा। कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी।किसी स्वजन से मुलाकात होगा। व्यवसायिकों से सम्बन्ध मधुर होंगे।

सुझाव:- आप नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें आपका मंगल होगा।
शुभ रंग:- केसरिया

(दे, दो, दी, दू, चा, ची, थ,झ )
मीन
आज आप व्यावसायिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक सहयोग से बिगड़े कार्य सम्पादित होंगे।आय में सुधार होगा।यात्रा से धन हानि की संभावना है।पुत्र पौत्रादि से लाभ मिलेगा।

सुझाव:-आप चार मुखी रुद्राक्ष धारण करेंआपका मंगल होगा।
शुभरंग:-गुलाबी

●आज के दिन का विशेष महत्व●

1 आज भाद्रपद माह शुक्लपक्ष एकादशी तिथि है।
2 आज पद्मा एकादशी व्रत सभी की है।

★प्रेरणा दाई चौपाई★

राम सनेह सरस मन जासू।
साधु सभा बड़ आदर तासू।।

अर्थ:- गोस्वामी तुलसीदास जी कहते है कि भले ही जीव विषयी हो किन्तु यदि भगवान की कथा हो रही हो उसका मन सरस होजाये आखों से आँसू आ जाये ऐसे व्यक्तियों का साधू समाज मे बड़ा आदर होता है।अस्तु ईश्वर की ओर बढ़ा एक कदम आपको साधुओं कि संगति प्रदान कर देता है।

।।वास्तु टिप।।

घर में यदि पुत्र, पौत्रदि ,सौभाग्य धनधान्य की कमी या वास्तु दोष अधिक लगे तो सविधि किसी योग्य विप्र से श्री रामार्चन करवाने से व्यक्ति को धन -वैभव सारी चीजें सहजता से प्राप्त हो जाती है,तथा वास्तु दोष समाप्त हो जाता है।

◆इति शुभम ◆

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
।।श्री रामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
संपर्क सूत्र:-9044741252

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button