2 अक्टूबर दिन सोमवार का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

●आज का राशिफल ●

“2अक्टूबर दिन सोमवार आपका मंगलमय हो!”

2 अक्टूबर दिन सोमवार का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

 

ऋतु-शरद
माह-आश्विन
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय-06:06
सूर्यास्त-05:54
राहूकाल-(अशुभ समय)प्रातः
07:30से09:30 तक
तिथि-द्वादशी
पक्ष-शुक्ल
दिशाशूल-पूर्व
अमृत मुहूर्त- सूर्योदय से07:49प्रातः
सायं अमृत मुहूर्त- 04:45से06:13तक

।।आज का राशिफल।।

(चू चे, ची,ला,ली,लू,ले,लो,अ)
मेष:- आज का दिन आपके लिए नए आयाम लेकर आएगा।चूंकि इस माह के दौरान सूर्य , बुध अधिक समय तक साथ रहेंगे जिससे मेष राशि के जातकों को सफलता अवश्य मिलेगी बस आपको अपने कार्य व्यवहार पर पूरा ध्यान रखना होगा। कुछ कार्यों में आज आपको बेशक संघर्ष का सामना करना पड़ेगा किन्तु लाभ अवश्य मिलेगा। अर्थ दशा में सुधार होगा। यात्रा से लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा।

सुझाव:-आज आप भगवान शिव को दूध या शुद्ध जल से अभिषेक करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभ रंग:-श्वेत

(इ, उ, ए, ओ,वा, वि, वी,वू,वे,वो)
वृष:- आज का दिन आपके लिए मंगल प्रद रहेगा।भक्ति भाव मे आज आपका समय व्ययतीत होगा तो बेहतर रहेगा। खर्च में इजाफा होगा। उदर विकार आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। प्रिय वस्तु खोने का भय बन सकता है अतः सचेत रहें। खान पान पर संयम रखें। घरेलू उलझने आपके मन पर प्रभाव डाल सकती हैं, किन्तु शैक्षिक कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। मित्रों के सहयोग से लाभ होगा। व्यवसायिक यात्रओं से लाभ की संभावना है।

सुझाव:-आज आप भगवान शिव को तिलोदक से स्नान कराएं।
राशिरत्न:;हीरा, ओपल
शुभरंग:-हल्का हरा

(क, की,कू, के,को, घ, छ, ङ,हा)
मिथुन:-आज का दिन सामान्य रहेगा प्रॉपर्टी सम्बन्धित कार्यों में अभी उलझन बनी रह सकती है।विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में कम लगेगा। जोखिम के कार्यों से दूर रहें।व्यापार से लाभ तो होगा। किन्तु खर्च दूना होगा। वाहन आदि पर खर्च बढ़ेगा। यात्रा से आपको लाभ मिलेगा। व्यक्ति विशेष से लाभ मिलेगा। कृषिकार्यों में सफलता मिलेगी।
सुझाव:-आज आप मधु से भगवान शिव का अभिषेक करें व शिव परिवार को मधु अर्पित करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-पीला

(ही, हू, हे, हो,डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क:- आज आपको एक सुंदर से सवेरे का अहसास होगा। भविष्य सम्बन्धित महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। परीक्षा व प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।मित्रों का सहयोग मिलेगा। रिश्तेदारों से बल मिलेगा। ससुराल पक्ष को लाभ मिलेगा। व्यापर में परिवर्तन होने की संभावना बढ़ रही है। नौकरी सम्बन्धित कार्यो में प्रगति मिलेगी।पारिवारिक सहयोग से आज कार्यों में प्रगतिशीलता बढ़ेगी।
सुझाव:-आज आप केशर युक्त मिष्ठान्न भगवान शिव पार्वती को अर्पित करें।
राशिरत्न:-मोती
शुभरंग:-नीला

(म, मी, ही, मू, में, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह:- आज आप का दिन आपके लिए कुल मिला कर शुभ है। धन का आवागमन बना रहेगा। किसी भी अनजान व्यक्ति से सावधान रहें। भगा दौड़ में समय अधिक समय व्ययतीत होसकता है, पारिवारिक खर्च में वृध्दि होगी।यात्रा से लाभ मिलेगा प्रतियोगिता व परीक्षा में आपको अनुकूल लाभ प्राप्त होगा।
सुझाव:-आज आप भगवान शिव पार्वती को कनेर का पुष्प अर्पित करें।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभरंग:-गुलाबी

(टो, पा,पी,पू,ष,ड़, ठ ,पे,पि, )
कन्या:- आज आपको सरकारी कार्यों में सफकता मिलेगी। पारिवारिक सहयोग से आज आप को आगे बढ़ने में मददगार साबित होगा। शैक्षिक कार्यों में प्रगति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा जिससे सम्मना में वृद्धि होगी। गुप्त प्रेम उजागर होने स्व सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
सुझाव:-आज आप भगवान शिव को कुशोदक अर्पित करें ।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-पीला

(र,री,रु,रे,रो,त,ती, तू,ते,)
तुला:- आज आप को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्च से आप व्यथित रह सकते हैं। विशेष कार्यों में आपको गृह बाधाएं परेशान कर सकती है। अनुचित मार्ग से आपको बच कर रहना चाहिए अन्यथा हानि हो सकता है। वाद- विवाद व बेवजह की जल्द बाजी का डर रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद अवश्य लें यात्रा से लाभ मिलेगा।
सुझाव:-आज आप भगवान शिव को बिल्व पत्र अर्पित करें
राशिरत्न:-हीरा, ओपल
शुभरंग:-आसमानी

(तो, न,नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक:- आज आपके सोचे हुवे कार्य संपदित होंगें।आज आपकी कोई एक इच्छा भी पूरी होगी। आय में बढ़ आज बढोत्तरी हो सकती है। आज मित्रों व रिश्तेदरों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यक्तिगत रूप से आपको अपने वाहन को देख भाल कर आज चलाना चाहिए।आज आप गुप्त शत्रुओं से परेशान रह सकते हैं।यात्रा से लाभ मिलेगा । विदेश जाने के योग को आज बल मिलेगा।वैवाहिक कार्यों में प्रगति होगी।
सुझाव:-आज आप भगवान शिव पार्वती कोअंगवस्त्र अर्पित करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-केशरिया

(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ़,ढ, भे)
धनु:- आज आपको अपने बड़ों से भरपूर प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक खुशियां दोगुनी होंगी।मांगलिक कार्यों में आज आप निमग्न रह सकते है।किसी परोपकारी कार्य से आपकी यश कीर्ती में अभिवृद्धि होगी। व्यापार व नौकरी में बढ़ोत्तरी होगी। शासकीय कार्यों में आज सफलता की उम्मीद दिखेगी।अधिक परिश्रम से कार्य बिगड़ सकता है, अतिउत्साह से बचें।
सुझाव:-आज आप भगवान शिव को विजया अर्पित करें ।
राशिरत्न:-पीलापुखराज
शुभरंग:-सुनहला

(भो,जा,जी,जू,जे,जो,ख,खी,खू,खे, खो,ग,गी )
मकर:- आज आपको यात्रा से अच्छा लाभ मिलेगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों को आज शैक्षिक कार्यों में अनुकूल सफलता मिलेगी। व्यापार से लाभ मिलेगा।आज परिस्थितियाँ आपके अनुकूल रहेगीं जिससे आप की मनः स्थिति उत्तम रहेगी। पडोडियों से लाभ मिलेगा। शासकीय कार्यों में अनुकूल लाभ मिलेगा।
सुझाव:-आज आप भगवान शिव परिवार को दही अर्पित करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-हल्कालाल

(गू, गे, गो,सा, सी,शी, से,सो,दा )
कुंभ:- आज आपको व्यापर में थोड़ा उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। बनते हुवे कार्य बिगड़ सकते है। यात्रा से आज बचें यात्रा स्वास्थ्य के लिए आज कष्टकारी हो सकती है आज स्वजन भी आपसे थोड़ी दूरी बनायेगे। किन्तु इन सब परिस्थितियों में आपके जीवन साथी का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। कठिन संघर्ष से कार्य पूर्ण होंगे।
सुझाव:-आज आप भगवान शिव पार्वती को श्वेतार्क का पुष्प अर्पित करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-बादामी

(द,दे,दो,दी,थ, दू,झ,च,ची )
मीन:- आज आपका व्यवसाय उत्तम होगा। गृहोपयोगी वस्तुओं में इजाफा होगा। पारिवारिक असन्तोष का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी कार्यों में आ रही बधा दूर होगी। यात्रा सम्बंधित लाभ आज आपको प्राप्त होगा। जीवन साथी का स्वास्थ्य प्रभावित रह सकता है। शैक्षिक कार्यों में अनुकूल लाभ मिलेगा। व्यवहारिक लाभ से मां सम्मना में वृद्धि होगी। व्यक्ति विशेष के सहयोग से कार्यों में आ रही अड़चने दूर होंगी।
सुझाव:-आज आप भगवान शिव पर राम नाम अंकित तुलसीपत्र अर्पित करें।
राशिरत्न:-पीलापुखराज
शुभरंग:-फिरोजी

।। आज के दिन का विशेष महत्व।।

1आज आश्विन माह द्वादशी तिथि शुक्लपक्ष
2 आज पद्मनाभ द्वादशी है।
3 आज महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

परम धर्म श्रुति बिदित अहिंसा। पर निंदा सम अघ न गिरीसा।।

अर्थ:- राम चरित्र मानष में गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते है कि वास्तव में सबसे बड़ा धर्म वेदों में वर्णित अहिंसा ही है।दूसरों की निंन्द के समान कोई पाप नहीं होता “अस्तु निनन्दा न करें न सुने “।

।।वास्तु टिप।।

पंचगव्य का दैनिक घर मे रखने व छिड़काव करने से वास्तु दोष का नाश होता है।

।।आप सबका मंगल हो।।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद व श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र:-9044741252

Back to top button