2 रुपये का पान आपको दिला सकता सफलता

अक्सर आपने घर में पूजा-पाठ के समय पान का इस्तेमाल करते देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर इसे पूजा की विधि में क्यों शामिल किया जाता है। बहुत सारे लोगों को पान खाने में भी पसंद होता है। पान का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। पान का पत्ता अगर देवी-देवताओं को सही समय पर अर्पित किया जाए तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। इसके इस्तेमाल से हमारे घर में सुख-शांति और लक्ष्मी का आगमन होता है। आइए जानते हैं किस समय पान का उपयोग करने से ज्यादा लाभ मिलता है।

कारोबार में सफलता के लिए
यदि काफी श्रम करने के बावजूद कारोबार में लगातार घाटा हो रहा हो तो शनिवार के दिन पांच पीपल के हरे पत्ते और पांच डंठल वाले पान के पत्ते को एक धागे में पिरोकर अपनी आॅफिस या दुकान की पूर्व की दिशा में किसी पवित्र स्थान में टांग दें और अगले शनिवार उसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। ध्यान रहे कि पान के पत्ते और पीपल के पत्ते कटे-फटे न हों। इस उपाय को सात शनिवार करने से निश्चित रूप से लाभ होता है।

सुख-समृद्धि के लिए
धार्मिक ग्रंथों में श्रीफल आदि के साथ पान को भी काफी शुभ माना गया है। यदि आपके जीवन में परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं तो पूजा में पान का प्रयोग करके आप उसे जल्द से जल्द दूर कर सकते हैं। संकट कटै मिटै सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलवीरा, हनुमान जी की इस चौपाई का स्मरण करते हुए मंगलवार या शनिवार के दिन हनुमान जी को मीठा पान चढ़ाने से जीवन में आ रही तमाम बाधाएं दूर हो जाती हैं और सुख-समृद्धि बढ़ती है।
मनोकामना पूरी करने के लिए
यदि आप भगवती के उपासक हैं तो आप शुक्रवार के दिन मां जगदंबा के किसी भी स्वरूप की साधना-अराधना में पान का प्रयोग अवश्य करें। साधक को चाहिए कि मन में अपनी कामना को कहते हुए शुक्रवार के दिन मां जगदंबे को मीठा पान अर्पित करे। लगातार सात शुक्रवार तक किए गए इस प्रयोग से आद्या शक्ति जरूर प्रसन्न होती हैं और साधक की मनोकामना को पूर्ण करते हुए उसके जीवन को मीठे पान की तरह मिठास से भर देती हैं।
सभी बाधाओं को दूर करने के लिए
भगवान गणेश सभी तरह की बाधाओं को दूर करने वाले हैं। गणपति की पूजा में पान का प्रयोग सभी प्रकार की सिद्धि प्रदान करने वाला माना गया है। यदि आपको तमाम कोशिशों के बावजूद काम में सफलता नहीं मिल रही है तो आप बुधवार के दिन गणेश जी में मंदिर में जाकर पान के पत्ते के साथ सुपारी और इलायची चढ़ाएं। निश्चित रूप से बाधाएं दूर होंगी और काम पूरा होगा। वैवाहिक जीवन में मिठास लाने के लिए गणपति को मीठा पान चढ़ाएं।
कार्य में सफलता के लिए
यदि तमाम कोशिशों के बाद रोजी-रोजगार या फिर कोई कार्य विशेष में सफलता नहीं मिल रही है तो आप एक पान का का पत्ता अपने जेब में डालकर घर से निकले। ज्योतिष का यह उपाय निश्चित रूप से आपको कार्य में सफलता दिलाएगा। इसकी शुरुआत बुधवार से करें। बुधवार के दिन पान का सेवन करने से आत्मविश्वास बढ़ता है।





