प्रतिदिन 1GB डाटा फ्री देगी मोदी सरकार लेकिन…

IGI एयरपोर्ट पर मंगलवार से यात्रियों को हर दिन 1 GB फ्री इंटरनेट डेटा मिलना शुरू हो गया। बताया गया है कि इस एयरपोर्ट को देश का
सबसे बड़ा वाई-फाई जोन बनाया गया है, जहां यात्री इस हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस का फायदा उठा सकते हैं।

1GB डाटा फ्री देगी मोदी सरकार वोडाफोन के साथ किया करार
डाटा देने के लिए DIAL ने प्राइवेट कंपनी वोडाफोन के साथ करार किया है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) के CEO आई. प्रभाकर राव ने दावा किया है कि दिल्ली एयरपोर्ट देश में एक ही जगह पर फ्री वाई-फाई स्पॉट बनाने वाला सबसे बड़ा जोन बन गया है।सबसे बड़ा वाईवाई स्पॉट बनेगा दिल्ली एयरपोर्ट
यहां करीब 6 लाख स्क्वेयर मीटर जगह पर वाई-फाई सुविधा दी गई है, जो IGI के दोनों टर्मिनल पर मिलेगी। यानी T-3 और T-1D दोनों में। इसमें 2G से लेकर 4G तक स्पीड होगी।
आपको क्या करना होगा
इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि आप पोस्ट पेड या प्री पेड सर्विस यूज कर रहे हैं। बस एयरपोर्ट पर आकर आपको अपने मोबाइल फोन का वाई-फाई ऑन करना होगा। डायल ने बताया कि हालांकि पहले भी यहां वाई-फाई सर्विस थी, लेकिन उसमें हर 45 मिनट में वह सर्विस अपने आप बंद हो जाती थी। इसके बाद फिर से इसका इस्तेमाल करने के लिए OTP डालना होता था। लेकिन अब ऐसे किसी झंझट में नहीं पड़ना पड़ेगा।





