18 साल की युवती को मात देती ये हसीना… उम्र जानकर लोग खा जाते हैं धोखा

लियू येलिन 51 की हो चुकी हैं, लेकिन देखने पर किसी 18 साल की युवती को मात देती हैं। 1985 में जब 17 साल की थीं, तो लाइब्रेरियन की नौकरी शुरू की थी। उससे भी रिटायरमेंट ले लिया है।

बेटा 24 साल का हो चुका है। बावजूद इसके लियू के चेहरे पर झुर्रियां नजर नहीं आती। दोनों जब साथ निकलते हैं लोग यह मानने को ही तैयार नहीं होते कि ये मां-बेटे हैं।

चीन के हेनान प्रांत में जन्मी लियू कहती हैं, हम जब भी खरीददारी के लिए जाते हैं, लोग मेरी उम्र को लेकर सवाल करते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लियू कहती हैं, मैं हमेशा खुद को 15 साल का महसूस करती हूं। लियू के मुताबिक, जहां तक बात सौंदर्य प्रसाधनों की है तो उनका इस्तेमाल वह न के बराबर करती हैं। लेकिन फिटनेस को लेकर वह हमेशा सजग रहती हैं। 30 साल से एक्सरसाइज कर रही हैं।

लियू रोजाना पास की ही झील में तैराकी के लिए जाती हैं। इसके बाद वेट ट्रेनिंग करती हैं। वह कहती हैं, इस उम्र तक आते-आते महिलाएं जैकेट में खुद को छिपाने लगती हैं, लेकिन वह बेधड़क बिकनी पहनती हैं।
Back to top button