18 अप्रैल 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन..

मेष — परिस्थितियों का पूरा लाभ उठा पायेंगे। लव लाइफ की समस्याओं को लेकर आज राहत मिल सकती है। ई-कॉमर्स से जुड़े व्यापारियों को लाभ के शानदार अवसर मिलेंगे। मन में काल्पनिक विचारों का प्रभाव रहेगा। मित्रों की सहायता मिलेगी।
वृषभ — घर की साफ-सफाई और घरेलू कार्यों में रुचि लेंगे। मानसिक रूप से सुदृढ़ रहेंगे। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहने के योग बन रहे हैं। अपना हित साधने के चक्कर में दूसरों के हितों की अनदेखी न करें। कई सारे रुके हुये कार्य पूरा कर लेंगे।
मिथुन — जॉब की बाधायेँ आज दूर हो सकती हैं। दाम्पत्य जीवन में कलह रहेगी। बॉस आपको कठिन काम सौंप सकता है। लोगों की बातें आपको चुभेगी। किसी जरूरतमन्द व्यक्ति की मदद करेंगे।
कर्क — बेहतर परिणाम पाने के लिये अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। अत्यधिक आत्मविश्वास नुकसान भी पहुंचा सकता है। कुसंग से हानि होगी। सेहत खराब हो सकती है। अनावश्यक धन बर्बाद होने की आशंका है।
सिंह — आपका भाग्य आपका पूरा साथ दे रहा है। व्यापार में मनोरथ सिद्ध होंगे। आपकी योजनाओं को काफी प्रोत्साहन मिलेगा। दाम्पत्य सुख में बढ़ोत्तरी होगी। आज काफी भावुकता मन में रहेगी।
कन्या — अपने उद्देश्यों से भटकाव उचित नहीं। कार्यक्षेत्र में विरोधी काफी सक्रिय हो सकते हैं। मूल उद्देश्य से स्वयं को भटकने न दें। व्यापार में निवेश को लेकर योजना बना सकते हैं। किसी पुरानी गलती का प्रायश्चित करेंगे।
तुला — सन्तान सुख में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म के प्रति झुकाव जागृत होगा। शिक्षा में सफलता मिलेगी। प्रेमीजन से किसी बात में मतभेद हो सकते हैं। अपरिचित लोगों से दूर रहें। यात्रा में जाने से बचें।
वृश्चिक — कोई बुरी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। माता की बात बुरी लगेगी। नकारात्मक विचारों में खुद को न उलझायें। शरीर में थकान और तनाव बढ़ेगा।
धनु — जीवनसाथी के ऊपर आज मुग्ध रहेंगे। मन में कई तरह के विचारों का प्रवाह रहेगा। दिनचर्या नियन्त्रित रखने का प्रयास करेंगे। अच्छे अवसरों का लाभ उठाने की कोशिश करें। वैवाहिक जीवन में शान्ति रहेगी।
मकर — आपका कोई प्रयास निष्फल हो सकता है। ज्यादा काम करने पर भी उसकी प्रशंसा आज शायद न मिलें। घर में कलह की स्थिति पैदा न हो इसका ध्यान रखें। आलस्य और प्रमाद में समय बर्बाद न करें।
कुम्भ — कोई पुरानी चिन्ता आज दूर होगी। लव लाइफ को लेकर काफी ज्यादा सोच-विचार करेंगे। लोग आपसे काफी खुश रहेंगे। शेयर मार्केट से लाभ कमा सकते हैं। नये सौदों के लिये समय शुभ है। अपने दिमाग का प्रयोग लें।
मीन — सरकार से जुड़े लोगों से समस्या हो सकती है। खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे। मन में अज्ञात भय घर कर सकता है। प्रेम-सम्बन्ध में वैचारिक द्वन्द न होने पाये इसका ध्यान रखें। लोगों के हास्य-विनोद का बुरा न मानें।