17 दिसम्बर दिन रविवार का राशिफल: जानिए आज किन राशि वालो की खुलेगी किस्मत

★आज का पञ्चाङ्ग★

आज का दिन मंगलमय हो 17 दिसम्बर दिन रविवार

ऋतु-हेमन्त
माह-पौष
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय-06:47
सूर्यास्त-05:13
राहूकाल(अशुभ समय)शायं
04:30से 06:00बजे तक
तिथि-चतुर्दशी
पक्ष-कृष्ण
दिशाशूल-पश्चिम
अमृतमुहूर्त-दोपहर 11:07से 12:23तक।

आज का राशिफल

मेष:-
आज दिन के पहले भाग में कुछ ना कुछ शारीरिक एवं मानसिक विषमताएं लगी रहेंगी सेहत की जांच समय रहते करा लें अन्यथा बाद में परेशानी बढ़ेगी। दिन भर सतर्क रहने की आवश्यकता है। सेहत नरम रहने से स्वभाव मे चिढ़चिढ़ापन आएगा फलस्वरूप किसी प्रियजन से मन मुटाव के प्रसंग बनेंगे। आर्थिक कारणों से चिंता बैचेनी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर मन कम लगेगा। कानूनी उलझनों में फंसने की संभावना है। विरोधी आपको नीचा दिखाने का हर संभव प्रयास करेंगे व्यर्थ के विवाद से दूरी बना कर रहें। आज आपके पुण्य उदय होने से धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी आध्यात्म से जुड़े रहें।

सुझाव: -आज आप किसी पवित्र नदी में दीप दान करें
राशिरत्न:-मूँगा।
शुभरंग:-श्वेत

वृष :-
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आर्थिक रूप से दिन लाभदयक रहने पर भी मन किसी गुप्त चिंता के कारण व्याकुल रहेगा। दिन के आरंभ में किसी स्वयं जन से आनंददायक समाचार मिलेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज लंबे समय तक लाभ देने वाले सौदे हाथ लग सकते है। व्यवसायी वर्ग की मानसिकता जोखिम वाले कार्यो से शीघ्र पैसा बनाने की रहेगी इसमे सफल भी रहेंगे। भाई-बंधुओ का सहयोग आज अपेक्षाकृत कम ही रहेगा। सन्तानो की प्रगति से संतोष होगा। सरकारी कार्यो में धन खर्च होगा लेकिन कुछ लाभ नही मिलेगा। महिलाओं को छोड़ घर के अन्य सदस्य आपसे ईर्ष्यालु व्यवहार रखेंगे। मित्र मंडली में खर्च करने पर खुशामद होगी। रात्रि में किसी से कलह होगी सावधान रहें।

सुझाव:-आज आप घी का दान करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभरंग:-नीला

मिथुन:-
आज का दिन पिछले दिन की तुलना में बेहतर रहेगा परिश्रम तो आज भी अधिक ही रहेगा लेकिन इसका फल तुरंत मिलने से धर्य बना रहेगा। आज कुछ काम बेमन से भी करने पड़ेंगे लेकिन इसका फल निकट भविष्य में मंत्रियों जैसा सम्मान दिलाएगा। कार्य व्यवसाय में अन्य लोगो की अपेक्षा कम मेहनत से लाभ अर्जित कर लेंगे। महिला वर्ग नई-नई फरमाइशें करके घर का बजट बिगाड़ेंगी। आज पारिवारिक संबंधो को जोड़ कर रखने का प्रयास करें। आज आपकी विवेकी कार्यशैली रहने से आपसी विवादों को बढ़ने नही देंगे पैतृक संपत्ति संबंधित मामलों में जल्दबाजी करने से पहले ध्यान रहे इसके परिणाम आगे गंभीर हो सकते है। सरकारी कार्य लेदेकर करने से बचें। सेहत की छोटी मोटी समस्या को छोड़ ठीक रहेगी।

सुझाव:-आज आप केशरिया गणपति की सेवा पूजा करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-हरा

कर्क :-
आज आपका ध्यान अपने लक्ष्य से भटकेगा इस कारण महत्त्वपूर्ण कार्य अन्य लोगो के भरोसे छोड़ेंगे जिनके लटकने संभावना अधिक रहेगी। मानसिक रूप से चंचल रहेंगे। काम के समय मनोरंजन आज भारी पड़ सकता है ध्यान दें। आपका ध्यान काम पर कम और सुखोपभोग पर अधिक रहेगा लेकिन कार्य क्षेत्र पर मध्यान बाद स्थिति अनुकूल रहने से धन संबंधित समस्या नही रहेगी। नौकरी वाले लोग अन्य की अपेक्षा अधिक निश्चिन्त रहेंगे। किसी नजदीकी व्यक्ति की जमानत अथवा समझौता भी कराना पड़ेगा जसमे ना चाह कर भी समय एवं धन की बर्बादी होगी। महिलाये घरेलू वस्तुओ की खरीददारी के साथ ही व्यक्तिगत कार्यो पर अधिक खर्च करेंगी। किसी परिजन के नखराले व्यवहार से परेशान भी रहेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम की रूप रेखा बनेगी।

सुझाव:-आज आप अनाथ बच्चों को कम्बल दान दें।
राशिरत्न:-मोती
शुभरंग:-फिरोजी

सिंह :-
आज का दिन भी कलहकारी रहेगा। परिजन अथवा किसी प्रियपात्र के लिए मन मे ईर्ष्या के भाव पनपेंगे। आपका गरम स्वभाव भी आग में घी का काम करेगा किसी की हास्य भरी बातो को गंभीर लेने पर विवाद हो सकता है। आज धर्य का परिचय दें। आपकी मामूली गलती का पारिवारिक प्रतिष्ठा पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। परिजनों की असंतोषी प्रवृति के कारण घरेलू वातावरण आज लगभग अशांत ही रहेगा। कार्य क्षेत्र पर मंदी के बाद भी जरूरत के अनुसार लाभ अवश्य हो जायेगा। किसी भी महत्त्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले एक बार लाभ हानि की समीक्षा अवश्य करें।महिलाये व्यवहार संयमित रखें मान हानि की संभावना है। आडम्बर के ऊपर खर्च होगा।

सुझाव:-आज आप कच्चा नारियल व गुड़ का भोग माता लक्ष्मी को लगावें।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभरंग:-चॉकलेटी

कन्या:-
आज मध्यान तक आपको किसी भी कार्य ने ज्यादा परिश्रम नही करना पड़ेगा जिस कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे आगे से सहयोग मिलने लगेगा। आज आपके संपर्क में जो भी आएगा वह कुछ ना कुछ खुशिया ही देकर जाएगा। व्यवहार कुशलता से अपने काम बना लेंगे। आर्थिक रूप से दिन मध्यान तक उलझन बढ़ाएगा इसके बाद धन की आमद होने से स्थिति सुधरेगी। व्यवसायी वर्ग को अनुबंध पाने के लिए खर्च करना पड़ेगा। दोपहर बाद धन संबंधित उलझने कुछ हद तक शांत रहेंगी। घर के बुजुर्ग अथवा महिलाये आज अकारण ही क्रोध कर सकते है जिससे वातावरण कुछ समय के लिए अशान्त बनेगा धैर्य बनाये रखें। सेहत रात्रि में अचानक नरम बनेगी।

सुझाव:-आज आप रक्त चंदन व गुड़ युक्त जल से भगवान सूर्य को अर्घ्य दें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-केशरिया

तुला :-
आज के दिन प्रातः काल से ही किसी विशेष कार्य को लेकर दौड़-धूप करनी पड़ेगी लेकिन आज की गई मेहनत व्यर्थ नही जाएगी देर अबेर ही सही परिणाम लाभदायक रहेंगे। सरकारी क्षेत्र से आश्चर्यजनक परिणाम मिलने से उत्साह बढेगा लेकिन अधिकारी वर्ग से बना कर रहें अन्यथा परिणाम उल्टे हो सकते है।
कार्य क्षेत्र पर आज स्थिति आपकी पकड़ में रहेगी मनचाहा लाभ मिलने से उत्साह वृद्धि होगी। परोपकार की भावना भी बनी रहेगी मांगने वालों को मना नही कर सकेंगे इससे आपको आर्थिक परेशानी भी हो सकती है परन्तु कुछ समय के लिए ही। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा लेकिन किसी सदस्य की मांग समय पर पूरी ना करने से नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

सुझाव:-आज आप लेखनी का दान करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभरंग:-बादामी

वृश्चिक:-
आज आपका व्यवहार एक समान नही रहेगा। पल पल में बदलती मनोदशा खुद के साथ अन्य लोगो को भी परेशानी में डालेगी। किसी भी कार्य मे एक बार मे निर्णय नही ले सकेंगे। धर्म कर्म अथवा टोन टोटके में रुचि लेंगे। दिन के आरंभिक भाग में घरेलू कार्यो की व्यस्तता रहेगी मध्यान बाद का समय व्यावसायिक गतिविधियों के कारण व्यस्त रहेगा जिसका फल धन लाभ के रूप में अवश्य मिलेगा। व्यवसायी वर्ग कुछ नई योजनाएं बनाएंगे लेकिन अभी इन्हें प्रभाव में ना लाये। पारिवारिक वातावरण किसी ना किसी की नजर अंदाजि के कारण खराब होगा आज संबंधों के प्रति धैर्य एवं तालमेल बनाने की अधिक आवश्यकता है। संध्या पश्चात सेहत नरम होगी प्रत्येक कार्य मे अरुचि रहेगी।

सुझाव:-आज आप अन्न के साथ साथ गुड़ भी दान करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-गेरुवा

धनु:-
आज परिस्थितयां प्रतिकूल रहने वाली है आर्थिक विषमताओं का सामना करना पड़ेगा किसी से सहयोग की आकांक्षा आज ना ही रखें स्वयं के बल पर ही थोड़ा बहुत लाभ अर्जित कर सकेंगे। कार्य क्षेत्र अथवा घर मे हानि होने के योग बन रहे है प्रत्येक कार्य देखभाल कर ही करें। व्यापार में निवेश अथवा वस्तुओ पर खर्च आज ना करें। व्यवसायी वर्ग संतोषी वृति अपनाने से ही आज मानसिक रूप से शांत रह सकते है। व्यवसाय की गति पल पल में बदलेगी जिससे सुकून से बैठने का समय नही मिलेगा। किसी पुरानी घटना को याद करके दुखी रहेंगे। महिलाये अल्प साधनो से कार्य करने पर भाग्य को दोष देंगी मन मे आज उथल पुथल अधिक रहने के कारण बड़ी जिम्मेदारी का कार्य सौपना उचित नही रहेगा।

सुझाव:-आज आप 2 ब्राम्हणों को भोजन व दक्षिणा भेट करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-पर्पल

मकर:-
आज का दिन आपके लिये सम्मानजनक रहेगा। शारीरिक रूप से कुछ कमी रहेगी लेकिन मानसिक रूप से भले बुरे का ध्यान रख कर ही प्रत्येक कार्य को करेंगे। काम-धंधा ज्यादा उम्मीद नही रहेगी लेकिन नए लोगो से पहचान भविष्य के लिये अवश्य लाभ के मार्ग खोलेगी।दोपहर के समय शिथिलता बनेगी परन्तु व्यस्तता के कारण महसूस नही होगी। एक से अधिक क्षेत्र में भाग्य आजमाएंगे। आप संबंधों के प्रति ईमानदारी दिखाएंगे लेकिन बाहर के लोगो के कारण परिजनों की उपेक्षा आपसी मतभेद को जन्म देगी घर के लोगो मे ईर्ष्या की भावना कुछ समय के लिए आपको असहज रखेगी। संध्या के समय थोडी गरमा गर्मी होने के बाद माहौल सामान्य हो जाएगा।

सुझाव:-आज आप तिल तेल का दान किसी विप्र को करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-स्लेटी

कुम्भ:-
आज का दिन आपकी आशाओ के विपरीत परिश्रम वाला रहेगा आज आप मेहनत करने के पक्ष में बिल्कुल नही रहेंगे लेकिन कुछ ना कुछ काम लगे रहने से बेमन से मेहनत करनी ही पड़ेगी। लापरवाही भी आपमें कुछ अधिक ही रहेगी महत्त्वपूर्ण कार्यो में टालमटोल का नतीजा हानिकर हो सकता है। आर्थिक कार्य मे कुछ ना कुछ व्यवधान अवश्य आएंगे परन्तु धैर्य ना त्यागे कर्म करते रहे संध्या बाद परिणाम आशा से अधिक अनुकूल मिलेंगे। व्यवसायी वर्ग छोटे निवेश से बड़ा लाभ कमाने में सफल होंगे लेकिन विलम्ब से डरे नही। घरेलू खर्चो में भी आज वृद्धि होगी फिर भी तालमेल बना रहेगा। महिलाये कुछ अनैतिक मांग पूरी करने पर घर का वातावरण कुछ समय के लिए अशांत बनाएंगी।

सुझाव:-आज आप मीठे आटें की रोटी गाय को खिलावें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-आसमानी

मीन :-
आज आपके स्वभाव में आडम्बर अधिक रहेगा। सार्वजिक क्षेत्र एवं धार्मिक कार्य भी दिखावे के लिए करेंगे। आध्यात्म में रुचि तो रहेगी लेकिन स्वार्थ सिद्धि तक ही पूजा पाठ करने के बाद भी काम ना होने पर मानसिक तनाव अनुभव करेंगे। घर मे किसी के गलत आचरण के कारण शांति भंग भी होगी। कार्य व्यवसाय पर अन्य लोगो के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा जिसके परिणाम स्वरूप आशानुकूल लाभ से वंचित रहेंगे फिर भी खर्च चलाने लायक धन मिल जाएगा। महिलाये घरेलू कामो पर कम ही ध्यान देंगी। मध्यान बाद आपका ध्यान परिवार में सुख शान्ति कायम रखने पर रहेगा। घर में सुख के साधनों पर खर्च करेंगे। घूमने-फिरने के अवसर भी मिलेंगे। परिजनों के साथ भविष्य का चिंतन होगा। सेहत में उतार चढाव रहेगा।

सुझाव:-आज आप धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-गुलाबी

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज पौष माह कृष्ण पक्ष चतुदर्शी तिथि है।
2 आज पश्चिम दिशा में शनि अस्त होंगे।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

जौ पाँचहि मत लागै नीका।
करहु हरषि हिय रामहि टिका।।

अर्थ:-महाराज श्री दशरथ जी अपने मंत्रियों से विमर्श करते हुवे कहते है कि यदि पंचों को हमारा मत अच्छा लगे तो आप सब श्री राम का सहृदय आनन्दित होकर राज तिलक करदेवें।मंत्री जन इतने प्रसन्न हो गए मनो जैसे सूखते हुवे वृक्ष को पानी मिल जाये।
धन्य है श्री राम की लोकप्रियता।

।।वास्तु टिप।।

भवन निर्माण कार्य प्रारम्भ करने से पहिले ब्राम्हणों को उस भूमि पर भोजन अवश्य करवाना चाहिए । इससे भूमि सुद्ध होती है और वास्तुदोष कम होता है।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् श्री रामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास।।
।।श्रीअयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button