17 सीतम्बर दिन रविवार का राशिफल: जानिए क्या कहती है आज आपके सितारों की चाल

◆आज का पंचांग◆
।।आप सबका मंगल हो 17 सीतम्बर दिन रविवार।।
ऋतु-शरद
माह-आश्विन
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय-05:54
सूर्यास्त-06:06
राहूकाल(अशुभ समय)शायं
04:00से06:30तक
तिथि-द्वादशी
पक्ष-कृष्ण
दिशाशूल-पश्चिम
।।आज का राशिफल।।
(च,चे, चो,ला,ली,लू, ले,लो,कू, अ)
? मेष:-आज आपको खर्च में संयम रखना चाहिए , क्योंकि आज धन खर्च का विशेष योग बन रहा है। धन संबंधी एवं लेन-देन संबंधी सभी कार्यों में सावधानी रखने की जरूरत है। किसी के साथ विवाद न हो, इसका ध्यान रखें। मित्रों एवं परिवारजनो के साथ मनमुटाव होने की और आरोग्य बिगडने की संभावना है। आज का दिन मध्यम फलदायी है।
सुझाव:-आज मिष्ठान्न का भोग श्री हनुमान जी को लगावें।
शुभ रंग:-जामुनी
(व, वी, वे, वो, वि, ओ, उ,ए, इ)
? वृषभ:- आज का दिन शुभ फलदायी है। आपकी रचनात्मक ओर कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। मानसिक रूप से आज आप वैचारिक स्थिरता की अनुभूति करोगे, जिसके परिणामस्वरुप आप लग्न के साथ काम कर पाएंगे। अपना आर्थिक उत्तदायित्व अच्छी तरह से निभा पाएंगे।आर्थिक योजना बना सकेंगे। आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
सुझाव:-आज मंदार का पुष्प भगवान श्री गणेश को अर्पित करें।
शुभ रंग:-समुद्री हरा
(क, की, कू, के, को, घ, हा, छ )
? मिथुन:- आज आपका का दिन थोड़ा कष्टदायी होने से हर कार्य में सावधानी बरतें। परिवाजनों एवं संतानों से अनबन हो सकती है। उग्रता एवं आवेग को अंकुश में रखें ताकि बात बिगड़े नहीं। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, विशेषकर आँखों में पीड़ा हो सकती है। दुर्घटना एवं आकस्मिक खर्च के लिए तैयार रहें। भाषा एवं व्यवहार में मृदुता कायम रखें।
सुझाव:-तांबे के पात्र में मीठा भर कर किसी विष्णु मंदिर में दान दें।
शुभ रंग:-सुनहला
(ही,हू, हे, हो, डा, डी, डे, डो )
? कर्क:-आज का दिन आपके लिए बहुत लाभकारी है। आपकी आय में वृद्धि होगी। किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा। मित्रों के साथ भेंट होगी। स्त्री मित्रों से विशेष लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। संतान और जीवनसाथी से सुख मिलेगा। विवाह के योग है। संतान से मुलाकात होगी। शारिरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। चिंता से मुक्ति का अनुभव करेंगे। मित्रों के साथ किसी प्राकृतिक स्थान पर जाने की योजना बन सकती है। आज का दिन भोजन सुख के लिए अच्छा है।
सुझाव:-आज लाल वस्तु का किसी ब्राम्हण को सदक्षिणा दान करें
शुभ रंग:-लाल
(म, मी, मू,में,मो,टा, टी, टू, टे)
? सिंह:-आप के व्यवसाय हेतु आज का दिन बहुत अच्छा एवं श्रेष्ठ है। आज हर काम सफलतापूर्वक संपन्न होगा। उच्च पदाधिकारियों की आप पर कृपादृष्टि रहेगी। आज आपका प्रभुत्व चरम सीमा पर रहेगा। पिता की ओर से लाभ के संकेत है। सरकारी कार्यो में लाभ मिलेगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। गृहस्थजीवन मधुरतापूर्ण होगा। जमीन, मकान एवं संपत्ति के सौदे सफल रहेंगे।
सुझाव:-आज किसी रोगी की यथा संभव मदत करें
शुभ रंग:-नारंगी
(प,पी,पो,पे,पू,ष, म, टो, ठ)
? *कन्या:- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सगे-संबंधी के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। स्त्री मित्रों से लाभ होना संभव है। धार्मिक कार्य तथा धार्मिक यात्रा में व्यस्त रहेंगे। विदेश में रहनेवाले स्नेहिजनों के समाचार से आनंद होगा। भाई-बंधु से लाभ होने की संभावना है। आज का दिन आर्थिक लाभ का दिन है।
सुझाव:-आज आप भगवान श्री राधाकृष्ण के मंदिर में माखन मिश्री अर्पित करें।
शुभ रंग:-केसरिया
(र,रा,री,रु,रे,त,ती, तू,ते,तो )
⚖ तुला:-आज आपको नए कार्य की शुरुआत करने की प्रेरणा मिलेगी। भाषा और व्यवहार पर संयम रखना आपके हित में होगा।द्वेष से दूर रहिए तथा हितशत्रुओं से सावधान रहें । तबियत का ध्यान रखें। रहस्यमय बातें और गूढविद्या के प्रति आप आकर्षित होंगे। आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए अच्छा समय है। संभवतः पानी और स्त्री से दूर रहें। गहन चिंतन के द्वारा मन की शांति प्राप्त कर पाएँगे।
सुझाव:-पिजड़े में कैद पक्षियों को खरीद कर उन्हें पिजडें से मुक्त करें
शुभ रंग:-धानी
(न, नी, ने,नू, नो, तो, या, यी, यू)
? *वृश्चिक:- आज आपका दिन कुछ भिन्न तरीके से बीतेगा । स्वंय के लिए आप समय निकाल पाएँगे। मित्रों के साथ घूमना-फिरना, मौज-मस्ती, मनोरंजन, छोटे पर्यटन तथा भोजन और वस्त्र-परिधान इत्यादि से आप बहुत आनंदित रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और सन्मानित किये जाने की संभावना है। वाहन सुख प्राप्त होगा। प्रियजन से मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा एवं वैवाहिक सुख का पूर्ण आनंद प्राप्त होगा।
सुझाव:-गुड़ रक्त पुष्प युक्त जल भगवान सूर्य को अर्पित करें।
शुभ रंग:-फिरोजी
(ये,यो, भ, भी, भू, ध, फ़,ढ, भे)
? धनु:- आज आप के लिए आर्थिक लाभ का दिन है। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा, जो कि आपके मन को प्रसन्न रखेगा। नौकरी करनेवाले लोगों को नौकरी से लाभ और सहकर्मीयों से सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि तथा यश मिलेगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके नीचे कार्य करनेवालों का सहयोग मिलेगा। मातृपक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे। प्रतिस्पर्धिओ पर विजय मिलेगी। अपनी वाणी पर संयम रखिएगा। स्त्री मित्रों से भेंट होगी।
सुझाव:-आज श्वेत गाय की सेवा करें व चारा दें
शुभ रंग:-श्वेत
(भे,भो, जा,जी,जू,जे,जो,खू,खे, खो,खी)
? मकर :- आज आपका मन चिंताग्रस्त और दुविधायुक्त रह सकता हैं। ऐसी मनोदशा में आप किसी भी कार्य में दृढ़ निश्चय नहीं रह पाएंगें। आज के दिन कोई भी महत्त्वपूर्ण कार्य न करें क्योंकि आज भाग्य साथ नहीं देगा। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। घर में बडों का स्वास्थ्य थोड़ा बिगड़ सकता है। कार्यालय में उच्च पदाधिकारियों की अप्रसन्नता का सामना करना पडेगा। निरर्थक व्यय बढ़ेगा। संतानों के साथ मतभेद होंगे।
सुझाव:-बंदरों को गुड़ व चना खिलावें।
शुभ रंग:-पीला
(स,सी,शू, से,सो,ग,गे, गो,दा)
? कुंभ (Aquarius): आज आप के स्वभाव में प्रेम छलकेगा। इस कारण मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव हो सकता है। धनोपार्जन सम्बंधित योजना बन सकती है। स्त्रियों के आभूषण, वस्त्र, सौंदर्य-प्रसाधन के पीछे धन खर्च होगा। माता से लाभ होने की संभावना है। जमीन, मकान एवं वाहन आदि के सौदों में ध्यान रखना अतिआवश्यक है। विद्योपार्जन करनेवालों को विद्याप्राप्ति में सफलता मिलेगी। स्वभाव में हठीलापन टालिएगा।
सुझाव:-अंधों को भिक्षा देना या भोजन कारवें।
शुभ रंग:-आसमानी
(दे, दो, दी, दू, चा, थ,ची,झ)
? *मीन :-आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा, आपकी सृजनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्घि होगी। वैचारिक स्थिरता के कारण आपके कार्य आज अच्छी तरह से संपन्न कर पाएंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन शुभ है। जीवनसाथी के साथ समय अच्छी तरह से बितेगा। मित्रों के साथ छोटे पर्यटन का सफल आयोजन होगा। भाई-बंधुओ से लाभ होगा। कार्य में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा, प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे
सुझाव:-निर्धन बच्चों की सहायता करें।
शुभरंग:-गुलाबी
●आज के दिन का विशेषमहत्व ●
1 आज आश्विन माह कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि है।
2 आज द्वादशी का श्राध्द है।
★प्रेरणा दाई चौपाई★
जप तप नेम जलाश्रय झारी।
होइ ग्रीषम सोषइ सब नारी।।
अर्थ:-श्री रामचरितमानस जी के अरण्यकाण्ड में देवर्षि नारद जी को प्रभू श्री राम जीने सुंदर सदोपदेश देते हुये कहा कि हे देवर्षि जप ,तप, नियम, ये सब जलाशय हैं और स्त्री इन जलाशयों के लिए ग्रीष्म ऋतु के समान है। जैसे ग्रीष्म ऋतु में जलाशय सूख जाते है वैसे ही नारी रूपी ग्रीष्म ऋतु के आगे जप, तप, नियम आदि नहीं हो पाते। “अस्तु इनमें ही केवल लिप्त न हो कर परमार्थ अवश्य करना चाहिए”।
।।वास्तु टिप।।
घर के मुख्य द्वार पर समयोचित प्रकाश की व्यवस्था रखें घर मे टूटे फूटे बर्तनों को न रखें।
◆इति शुभम् ◆
।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
।।श्री रामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
।।संपर्क सूत्र:-9044741252