17 अप्रैल 2018 दिन मंगलवार का राशिफल एवं पंचांग : जानें किस पर कृपा होगी हनुमान जी की

आप सभी का मंगल हो.

17 अप्रैल 2018 दिन मंगलवार का राशिफल एवं पंचांग.  

ऋतु-बसंत
माह-वैशाख
पक्ष-शुक्ल
तिथि-प्रतिपदा प्रातः06:12 तक तदुपरि द्वितीया
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:34
सूर्यास्त-06:26
राहूकाल(अशुभसमय)दोपहर
03:00 से 04:30
दिशाशूल-उत्तर
शुभदिशा-दक्षिण
अमृतमुहूर्त-दोपहर 12:20 से 01:50 तक

।। आज का राशिफल ।।

मेष:- आज आप अत्यधिक संवेदनशील रहेंगे। परिणामस्वरूप किसी की वाणी या बर्ताव से आपके मन को चोट पहुंचेगी। मानसिक भय के साथ शारीरिक अस्वस्थता से आप बेचैन रहेंगे। माताजी का स्वास्थ्य खराब होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखनी आवश्यक है। दस्तावेजों से जुड़े कार्य आज न कराने की गणेशजी की सलाह है। कार्यक्षेत्र में स्त्री वर्ग से हानि पहुंचने की संभावना है।
राशिरत्न:-मूंगा

10 अप्रैल दिन मंगलवार का राशिफल: आज इन राशि वालों पर बजरंगबली की रहेगी विशेष कृपा...

वृष:-आज का दिन स्फूर्ति भरा और प्रसन्नतापूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद की अनुभूति होगी। सगे-सम्बंधियों या मित्रों की तरफ से उपहार मिलेगा। प्रवास और स्वादिष्ट भोजन आपके दिन को बेहतर बनाएगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। वैवाहिक जीवन का उत्तम सुख प्राप्त कर सकेंगे।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल

मिथुन:-आज आप धार्मिक व्यवहार से ही आप अपनी निराशा और अकेलेपन को दूर कर सकते हैं। यदि आप नौकरी अथवा काम की तलाश में घूम रहे हैं तो अपराह्न में आपको उत्साहजनक परिणाम मिल सकते हैं। किसी भी इन्टव्यू या साक्षात्कार में जाने से पहले अपने वरिष्ठ सदस्यों का आर्शीवाद लेने की अवश्य चेष्टा करें। वाद-विवाद में आपकी जीत हो सकती है ।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा । नौकरी और व्यवसाय में अनुकूल परिस्थितियां होगीं। धन लाभ होने की संभावना है। मित्रों, विशेष कर स्त्री मित्रों से लाभ होगा। दोस्तों के साथ प्रवास तथा पर्यटन पर जा सकते हैं। अपने प्रिय व्यक्ति के साथ अच्छा समय बिताएंगें। आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक पूरी होंगी।
राशिरत्न:-मोती

सिंह :- आज क्रोध की मात्रा अधिक रहने से किसी के साथ मनमुटाव होगा, परंतु मध्याह्न के बाद आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में भी आनंद का वातावरण होगा। व्यापार के स्थल पर उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक चर्चा होगी। परिवारजनों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर विचार करेंगे।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-आज परिवार में समय देना होगा। व्यापार उत्तम रहेगा।मित्रों से मन मुटाव हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में कुछ संसय सम्भव है।
परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। यात्रा से मध्यम लाभ संभव है। राजनैतिक गतिविधियों से आज अपने को दूर रखें।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-आपके माता-पिताके आशीर्वाद से आपके कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आफिस में उच्च पदाधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिलने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापारियों को व्यापार में तथा आय में वृद्धि होती है। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:- आज किसी संत के आशीर्वाद से नौकरी-धंधा और व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ ही लाभ है। इसके साथ मित्रों, सगे-सम्बंधियों और बुजुर्गों से भी लाभ प्राप्ति का संकेत है। सामाजिक समारोह, पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएंगे। आप प्रफुल्लित रहेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग है। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।
राशिरत्न:-मूंगा

धनु:-यदि आप राजनीति या समाज सेवा में तल्लीन रहते हैं तो यह एक अच्छी बात हो सकती है। परिवार के सभी सदस्य इस समय आपके विरुद्ध चल सकते हैं, उन सबको साथ लेकर चलना भी आपके लिए जरूरी है। आखिर जो काम आप करने जा रहे हैं उसका सीधा असर आपके परिजनों और घर के सदस्यों पर होगा। व्यापर में उन्नति यात्रा से मध्यम लाभ संभव है।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:- आज आप मानसिक रूप से काफी अशांत और असमंजस में हो सकते है। आप कोई भी ठोस निर्णय नहीं ले पाएंगे। गणेशजी आपको सलाह देते हैं कि आज आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। भाग्य आज आपके साथ नहीं रहेगा जिससे आपको काफी निराशा का अनुभव होगा। संतान के विषय में चिंतित रहेंगें। घर में बुजुर्गों की तबीयत खराब हो सकती है।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:- आज पुराने रुके आवश्यक कार्यों के निर्णय न लें। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए आज दिन के प्रारंभ का समय बहुत अनुकुल है। परंतु मध्याह्न के बाद आपकी मानसिक व्यग्रता में वृद्धि होगी। संपत्ति विषयक दस्तावेज करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। विद्यार्थियों के लिए दिन मध्यम है। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। आपकी भावना को ठेस भी पहुंच सकती है। परंतु मन को स्वस्थ रखने का प्रयास कीजिएगा।
राशिरत्न:-नीलम

मीन :-आज आप का दिन बेहद भाग दौड़ भरा रहा सकता है। किसी पुराने मित्र से सन्निकटता हो सकती है। व्यापार में सहयोगियों से अनुकूल लाभ मिलना सम्भव है। कृषि कार्यों में मध्यम लाभ होगा। यात्रा से समुचित लाभ सम्भव है।न्यायलयिक कार्यों में सफलता संभव है।
राशिरत्न:-पुखराज

।। आज के दिन का विशेष महत्व ।।

1. आज बसंत ऋतु वैशाख माह शुक्ल पक्ष प्रतिपदा प्रातः06:12 तक तदुपरि द्वितीया तिथि है।
2. आज महर्षि पराशर जयंती व वीर शिवा जी की जयंती है।

।। प्रेरणा दाई चौपाई ।।
जो आनंद सिंधु सुखरासी। सीकर तें त्रैलोक सुपासी।।
सो सुख धाम राम अस नामा। अखिल लोक दायक बिश्रामा।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते हैं कि श्री गुरु वशिष्ठ जी ने जब महाराज दशरथ जी के जेष्ठपुत्र का नाम करण करने लगे तो ध्यानस्थ समाधि में परमात्मा का दर्शन किया और कहा कि हे राजन जो आनन्द का सागर है, जिसको देख कर सब जीव आनन्द में डूब जाते हैं जो सुखों को भी सुख देता है,जिसके एक सीकरसे अर्थत एक सींक की बिंदु के भी बिंदु से तीनों लोक सुख से डूब जाता है ये असाधारण बालक है इनका नाम मैं राम रखता हूँ। ये संपूर्ण लोकों को विश्राम ,शांति देने वाले है।
“अस्तु आनन्द ही राम हैं।”

।। इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद व सरस् श्री रामकथा , श्रीमद्भागवत कथा व्यास।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button