1600 कमल पुष्पों से विशिष्ट यज्ञाहुति कर श्रीरामलला को नवीन पोशाक अर्पित किया

अयोध्या । पितृपक्ष की पूर्णिमा पर रामादल ट्रस्ट अध्यक्ष पण्डित कल्किराम ने जगतपति भगवान श्री हरि विष्णु जी का आवाहन कर विश्व भूमण्डल के सभी सनातनियों के पूर्वजों के कल्याण की प्रार्थना करते हुए 1600कमल पुष्पों से विशिष्ट यज्ञाहुति की । इसके साथ १६ दिवसीय त्रैलोक्य विजयी विष्णु महायज्ञ का संकल्प लेकर श्रीगणेश किया गया ।
इससे पूर्व पण्डित कल्किराम ने श्रीराम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी सत्येन्द्रदास से भेंट कर श्रीरामलला को नवीन पोशाक अर्पित कर प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ्य दीर्घायुष्य जीवन एवं भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए किये जा रहे प्रयासों की शत प्रतिशत शीघ्र सफलता के निमित्त प्रार्थना कर मुख्य पुजारी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
The post 1600 कमल पुष्पों से विशिष्ट यज्ञाहुति कर श्रीरामलला को नवीन पोशाक अर्पित किया appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





