15 साल की लड़की से दरिंदगी, महीने भर लगातार करते रहे रेप!

गुजरात में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ एक महीने तक रेप किया गया। बाद में लड़की के परिवार को समझौता करने के लिए दबाव बनाया गया और ऐसा न मानने पर आरोपियों के परिवार ने धमकाया गया।
15 साल की नाबालिग लड़की के साथ एक महीने तक हुआ रेप
बताया जा रहा है कि दबंगों के डर से पीड़ित लड़की के परिवार 29 दिसंबर 2016 को गांव छोड़कर चला गया है। मामला मोरबी जिले के कोटडा नैनी गांव का है, जहां नाबालिग के साथ लगातार रेप किया गया। रेप के बाद लड़की के गर्भवती हो जाने पर मामले का खुलासा हुआ। मगर, उल्टा लड़की और उसके परिवार को ही धमकियां मिलने लगीं।
सरकार बना रही हैं सुरक्षा दीवार, अब साइबर हमले से दूर होगा कैशलेस ट्रांजेक्शन
मामला 15 दिसंबर 2016 को सामने आया था। दबंगों के डर से नाबालिग का गर्भपात कराया गया था। वहीं, मामले में आरोपी का दावा है कि वह नाबालिग लड़की उसकी दूर की रिश्तेदार लगती है और हमारे में बीच आपसी सहमती से संबंध बने थे।





