15 जुलाई 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — व्यवसाय की परेशानियाँ दूर होंगी। साझेदारों से मतभेद दूर होंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। परिवार का माहौल आपको सुख-शान्ति देगा। कार्यपद्धति में सुधार करने का प्रयास करेंगे। अपनी गलतियों से सीखेंगे।

वृषभ — अपनी संगत अच्छी रखें। लोगों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। शाम के समय किसी मित्र से झगड़ा हो सकता है। कारोबार में मन्दी की सम्भावना रहेगी। मित्रों के साथ अपना व्यवहार खराब न करें।

मिथुन — आपका दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। मित्रों से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। किसी कठिन कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। माता-पिता की सलाह को महत्व दें।

कर्क — कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। वाहन और सम्पत्ति से लाभ मिलेगा। कला और गेम्स में रुचि लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको रुचि के कार्य मिलेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय शाम से पहले ले लें।

सिंह — यात्रा सफलता प्रदायक रहेगी। किसी बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आयात-निर्यात सम्बन्धी कारोबार में लाभ मिलेगा। उच्चाधिकारी आपकी पदोन्नति का प्रस्ताव रख सकते हैं।

कन्या —  लोगों के निजी मामलों में दखल न करें। विवादों से बचने के लिये मौन का सहारा लें। दूसरों के भरोसे रहने के बजाय आत्मनिर्भर बनें। आपसे ईर्ष्या रखने वाले लोग आपका उपहास कर सकते हैं किन्तु आप उस पर ध्यान न दें। अपने विचारों को स्थिर रखने का प्रयास करें, कोई नया काम फिलहाल शुरू न करें।

तुला — व्यापार में नये ऑर्डर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। ईश्वर पर विश्वास रखें। कुछ कार्य आपकी सोच के परे परिणाम दे सकते हैं। प्रोफेशनल लाइफ का असर परिवार पर न पड़ने दें। दिनचर्या अनुशासित रखने का प्रयास करें।

वृश्चिक — कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। शुभ संकल्पों का प्रभाव आपके कारोबार पर पड़ेगा। धार्मिक आस्था प्रबल रहेगी। आपके स्थान परिवर्तन की चर्चा चल सकती है। घरेलू जीवन में सुख-शान्ति रहेगी।

धनु — प्रेम सम्बन्धों में धोखे जैसी सम्भावना बन सकती है। आपका आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है। उधार दिया हुआ धन डूब सकता है। अपनी पुरानी गलतियों को दोहराने के बजाए उससे सीखने का प्रयास करें। सन्तान का व्यवहार आपको दुख पहुंचा सकता है।

मकर — जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को करियर के नये विकल्प मिल सकते हैं। घर में कलह का वातावरण हो सकता है। किसी अनजाने व्यक्ति की किसी भी स्थिति में गारण्टी न लें। कारोबार में गिरावट आने की सम्भावना है।

कुम्भ — सरकारी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। नये मित्र आपकी भरसक सहायता करेंगे। यात्रा सुरक्षित और सफलता देय होगी। आपकी मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। अधीनस्थ कर्मचारी आपके प्रति बेहद निष्ठावान रहेगें। कर्ज मुक्ति के योग बन रहे हैं।

मीन — आपकी वाणी में उग्रता हो सकती है। बच्चे आपसे असन्तुष्ट हो सकते हैं। शेयर मार्केट या म्युचुअल फण्ड में निवेश के दौरान सावधानी रखें। जीवनसाथी का सहयोग आपको कई परेशानियों से मुक्त कर देगा।

Back to top button