15 सितम्बर दिन शुक्रवार का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

◆आज का पंचांग◆

।।आज का दिन मंगल मय हो 15 सितम्बर दिन शुक्रवार।।

15 सितम्बर दिन शुक्रवार का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

ऋतु- शरद
मास-आश्विन
सूर्य दक्षिणायन
सूर्योदय:-05:54
सूर्यास्त:-06:06
राहू काल(अशुभ समय) दोपहर
10:30से 12:00 तक
तिथि-दशमी
पक्ष:-कृष्ण
दिसाशूल- पश्चिम

।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
? मेष:- आज आपके सोच मे सकारात्मक परिवर्तन हो सकते हैं।कार्यों में प्रगति होने की संभावना है।आज आप वाहन से सावधान रहें पारमार्थिक कार्यों में मन लगावें। पारिवारिक सहयोग से बल मिलेगा। व्यापारिक लाभ की सम्भावना बन रही है।

सुझाव:- आज आप माँ पार्वती की उपासना करें लाभ होगा।

शुभ रंग:- जामुनी।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
?वृष:- आज आप कोई नया कार्य करने की योजना बना सकते हैं।पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।शैक्षिक कार्यों में तेजी से प्रगति होगी। नौकरी मिलने के आसार बन रहे हैं । व्यक्ति विशेष से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ यात्रा सुखद होगी।

सुझाव:- आज आप संध्या के समय किसी पवित्र नदी में दीपदान करें लाभ होगा।

शुभ रंग :- केसरिया।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
? मिथुन:- आज आप अपने व्यवसाय को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं।कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।पड़ोसियों से टकराव हो सकता है भाइयों से मत भेद का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक गतिविधियाँ आज के लिए सर्वोत्तम साबित होंगी।

सुझाव:- आज आप पीपल के पत्ते पर राम नाम लिखकर हनुमान मंदिर में अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – बादामी।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
? कर्क:-आज आपके निजी सम्बन्ध प्रेमपूर्ण होंगे।अपने फैसले स्वतन्त्र रूप से लें।मन को एकाग्र रखें।शैक्षिक कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। व्यवसायिक स्थिति सामान्य होगी। आर्थिक लाभ मिलेगा। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा।

सुझाव:- आज आप गायत्री माता का दर्शन करें लाभ होगा।

शुभ रंग – श्वेत।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
?सिंह:- आज आपको परिवार के सदस्यों से प्रेम व सहयोग प्राप्त हो सकता है।लोगो के साथ टकराव की स्थिति टालें।मुकदमे अथवा अलगाव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।यात्रा से लाभ प्रिय जनों का सहयोग मिलेगा।

सुझाव:- आज आप तिल तेल का दीपक जलाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – गुलाबी।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
??कन्या:- आज आप कार्यक्षेत्र में अवरोधों का सामना करने में सफल रहेंगे।सामाजिक जीवन काफी व्यस्त रहेगा।धार्मिक कार्यों में मन लगाना आपके लिए आज ज्यादा हितकर रहेगा। व्यवसायिक सफलता धीरे धीरे मिलेगी।

सुझाव:-आज आप कच्चा नारियल देवी मंदिर में दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – लाल।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज परिवार के महत्वपूर्ण मामलों का इत्मिनान से समाधान करेंगे।व्यावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में सक्रिय रहेंगे।आर्थिक लाभ मिलेगा। आज परिवार में सुखद सूचना मिलने के आसार है।

सुझाव:- आज आप लाल चंदन से श्री गणेश जी की पूजा करें लाभ होगा।

शुभ रंग – कत्थई।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
?वृश्चिक:- आज आप अपने संवादकुशलता से लोगो को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे।प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है।व्यापारिक प्रगति हो अर्थ दशा में सुधार होगा।

सुझाव:- आज आप किसी अनाथ बच्चे की सहायता करें उत्तम होगा।

शुभ रंग – धानी।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
?धनु:- आज मित्रों एवं प्रियजनों के प्रति आपका रवैया उदार रहेगा परंतु आप विरोध बर्दाश्त नही करेंगे।रचनात्मक कार्यों में प्रगति।यात्रा से लाभ मिलेगा। पारिवारिक सामंजस्य बनेगा।

सुझाव:- आज आप किसी काली वस्तु का दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – आसमानी।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
?मकर:- आज आपकी लोकप्रियता बढ़ने की संभावना है।आपके अनुभवों में वृद्धि होगी।पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

सुझाव:- आज आप किसी जरूरतमंद विप्र को पाँच प्रकार का अन्नदान करें।

शुभ रंग- चॉकलेटी।

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
?कुम्भ:- आज आप व्यावसायिक साझेदारी के मामले में लाभप्रद स्थिति मे रहेंगे।संशय की स्थिति से बाहर निकलें।यात्रा से लाभ होगा।पारिवारिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

सुझाव:- आज आप गऊ की सेवा करें लाभ होगा।

शुभ रंग- बैगनी।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
?मीन:- आज आप जिंदगी के कई अनुभवों के दौर से गुजरेंगे जिनसे आपको महत्वपूर्ण सबक प्राप्त होगा।जीवनसाथी से आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है।व्यपार से लाभ मिलेगा। यात्रा से सुख होगा।

सुझाव:- आज आप माता रानी के दरबार में चुनरी चढ़ाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – पीला।

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1आज आश्विन मास कृष्णपक्ष दशमी तिथि है।
2आज सर्वार्थसिद्धि योग है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

संभु चरित सुनि सरस सुहावा।
भरतद्वाज मुनि अति सुख पावा।।

अर्थ:-भगवान शिव पार्वती के सुंदर चरित्र अतीव प्रेरणा दाई व रस युक्त है जिनको सुन कर मुनि भरद्वाज अपने आप को परम सुखी अनुभव करने लगे।

“जिसे शिव भक्ति नही मिली उसका वास्तव में कल्याण संभव नहीं।”

।। वास्तु टिप।।
घर के प्रवेश द्वार पर स्वस्तिक का चिन्ह रोज हल्दी से अंकित करने पर घर में सुख शांति बनी रहती है व घर का वास्तु दोष कम होता है।

 

।।आप सब का मंगल हो ।।

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
।।श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता व ज्योतिर्विद।।
सम्पर्क सूत्र-9044741252

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button