14 वर्षीय बांग्लादेशी लड़की से 21 लोगों ने किया कुछ ऐसा गन्दा काम….

अहमदाबाद। सीमा पार की लड़कियों को खरीदकर उनसे देह व्यापार कराने के रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। गुजरात में 14 वर्षीय एक बांग्लादेशी लड़की से 21 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। लड़की को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना शनिवार की है। जूनागढ़ के मांगरोल बस स्टैंड पर एक लड़की रो रही थी। लोगों ने उससे पूछताछ की, परंतु वह बांग्लादेशी बोल रही थी। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस उसे थाने लेकर आई। वहां दुभाषिये की मदद से लड़की ने बताया कि वह बांग्लादेशी है।

यह भी पढ़े : कार्यस्थल पर यौन शोषण की शिकार महिलाओं को मिलेगी 90 दिन की पेड लीव

14 वर्षीय बांग्लादेशी लड़की से 21 लोगों ने किया कुछ ऐसा गन्दा काम....

पिछले हफ्ते उसके मौसा-मौसी ने उसे पश्चिम बंगाल के बोन्गा गांव में साइन नामक दलाल को बेच दिया था। इसके बाद उसे अहमदाबाद लाया गया, जहां उससे सात लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में उसे जूनागढ़ भेजा गया, जहां कुल 14 व्यक्तियों ने उससे दुष्कर्म किया। वह जैसे-तैसे दलालों के चंगुल से भाग निकली और मांगरोल बस स्टैंड पहुंची।

मांगरोल एसपी निलेश जाजडिया ने कहा कि लड़की की शिकायत पर अहमदाबाद के दलाल श्रीकांच, मांगरोल की महिला दलाल वर्षा सहित लड़की को सहारा देने वाले जीवण मोढ़ा को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दुष्कर्म करने वाले छह व्यक्ति तथा लड़की के संपर्क में रहे 12 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button