14 साल से कोमा में थी महिला, अचानक एक दिन दे दिया बच्‍चे को जन्‍म

इंसानी शरीर बड़ा ही नाजुक होता है क्योंकि नाजाने कब कौन सी बीमारी इंसान को घेर ले और वो बीमार हो जाए। लेकिन एक बीमारी का एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया क्योंकि 14 साल से कोमा में रह रही महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। चौंकिए मत जनाब क्योंकि ये सच है। चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं।

दरअसल, ये मामला है अमेरिका के एरिजोना का। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला 14 साल से कोमा में थी। लेकिन सब हैरान तब रह गए जब महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के प्रेग्नेंट होने की बात हॉस्पिटल के स्टाफ को भी नहीं मालूम थी। स्टाफ को ये बात उसकी डिलीवरी के दौरान पता चली।

इस मामले में अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं और बच्चे के पिता का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं मामला पुलिस में पहुंचा तो पुलिस इस मामले को यौन हिंसा मानते हुए इसकी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला जिस हालत में है वह उस हालत में किसी भी व्यक्ति को संबंध बनाने के लिए सहमति कैसे दे सकती है।

महिला 14  साल पहले पानी में डूबने की वजह से कोमा में चली गई थी। इसके 14 साल बाद  इस महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद महिला और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। अस्पताल में महिला को लगातार सहायता की जरूरत पड़ती रहती है। इसलिए कोई भी उसके कमरे में आ जा सकता है। मगर जब से महिला ने बच्चे को दिन जन्म दिया है, तब से उसके कमरे में आने और जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ये मामला वाकई हर किसी को हैरान कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button