14 मई 2018 दिन सोमवार का राशिफल एवं पंचांग : जानें आज का दिन किन राशियों के लिए मंगलदायी है

 

14 मई दिन सोमवार

ऋतु-बसन्त

माह -ज्येष्ठ

पक्ष-कृष्ण
तिथि-चतुर्दशी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:23
सूर्यास्त-06:37
राहूकाल(अशुभमुहूर्त)प्रातः
07:30 से 09:00 तक
दिशाशूल-पूर्व
शुभदिशा-पश्चिम
अमृतमुहूर्त-प्रातः05:32 से 07:13 तक ।

।।आज का राशिफल।।

मेष:-आज व्यापार में प्रगति से आपको काफी हर्ष होगा। घूमने फिरने के दौरान भी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी मिल सकती है।
पारिवारिक वातावरण उत्तम रहेगा।
राशिरत्न:-मूँगा

raashifal aaj ka rashifal ujjawal prabhat
वृषभ:-आज व्यापार में आपको विशेष लाभ हो सकता है।सुदूर यात्रा के मांगलिक योग बन रहा है। नौकरी व रोजगार के क्षेत्र में आपको स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है।विरोधी परास्त होंगे।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:-आज जो भी काम आप करेंगे जल्दी बन जाएगा। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। खर्च में कटौती करना बहुत आवश्यक है। जायदाद या किसी अन्य मूल्यवान वस्तु की सौदेबाजी करने से पहले उसके सारे वैधानिक दस्तावेजों पर अच्छी तरह गौर कर लें।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-आज आपके पराक्रम में वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। दूसरों की मदद करने से सकून मिलेगा। सायंकाल में किसी विद्वान प्रशासक से मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है।यात्रा मंगलमय रहेगी।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-आज का दिन सांसारिक सुख , सम्मान वृद्धि, भाग्य विकास का के साथ -साथ, नई खोजों में भी रुचि पूर्वक कार्य करने का भी है। पुराने मित्रों के मिलने से नई आशाओं का संचार होगा, घर में त्योहार जैसा माहौल बनेगा।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-आज व्यापार में काम का भार कुछ ज्यादा अनुभव करेंगे। आपने प्रतिद्वंदियों से आपको प्यार से काम निकालना होगा। घर में भी समझदारी से वातावरण हल्का फुल्का बनाए रखें।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला- आज का दिन मिलाजुला प्रभाव रखेगा। किसी भी मामले में फैसला जल्दबाजी में न करें। व्यक्तिगत मतभेदों को व्यवसायिक मामलों के बीच में लाने से हानि हो सकती है।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक- साथियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी राजनयिक से निकटता व दोस्ती होगी और उसके अनुभव का लाभ भी आपको होगा। विद्यार्थियों को सलाह है कि अपना अधिक से अधिक समय अध्ययन में लगाएं।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-आज आपके विरोधी परास्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। राजनैतिक सहयोग भी मिलेगा किन्तु वाणी पर संयम रखें। रूपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:- आज आपको कोई उपहार या सम्मान का लाभ मिल सकता है। कोई पुरानी महिला मित्र से अकस्मात मुलाकात से हर्ष हो सकता है। रोजी-रोजगार की दिशा में भी सफलता मिलेगी।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-आज संतान पक्ष से आपको प्रसन्नता व व्यापार में लाभ संभव है। अपनी उत्तम कार्यशैली व मृदु व्यवहार का आज भी आपको लाभ मिलेगा।यात्रा सुखद होगी।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-आज व्यापर मध्यम लाभ देगा,सुबह से ही भागदौड़ रहेगी। किसी मंगलमय या धार्मिक आयोजन की व्यवस्था में
आप व्यस्त रह सकेंगे। पिता व उच्चाधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा।
राशिरत्न:-पुखराज

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।
1 आज बसंत ऋतु ज्येष्ठ माह कृष्णपक्ष चतुर्दशी तिथि सोमवार दिन है।
2 आज वट सावित्री व्रत का द्वितीय दिवस है।

।।प्रेरणादाई चौपाई।।

अस्तुति करि न जाइ भय माना। जगत पिता मैं सुत करि जाना।।
हरि जननि बहुबिधि समुझाई। यह जनि कतहुँ कहसि सुनु माई।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते हैं कि माता कौशल्या भय वश स्तुति नहीं कर पा रहीं है कि ये जिसको मैं अपना पुत्र मान रहीं हूँ वास्तव में ये तो अखिलब्रह्माण्ड नायक जगत पिता है। प्रभू श्रीराम ने अपनी माँ को बहुत प्रकार से समझाया और बोले कि मैया! यह बात तुम किसी से कहना मत। यह गुप्त लीला है यह तुमने जो विवेक माँगा था
*जौ लौं नहिं दससीस बध*तौ लौं मर्म दुराय।*
अर्थात-जब तक रावण मर न जाये तब तक ये किसी को न बताना की मैं भगवान हूँ।

अस्तु “यदि स्वामी कोई बात छिपावे तो प्रेमी को चाहिए कि उसको छिपावे ,उसका पता लगाने की कोशिश न करे।”

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद व सरस् श्री राम कथा व्यास।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button