13 वर्षिय बालिका के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म, चार माह बाद सामने आया सच

अमेठी। जनपद के जामो क्षेत्र में एक 13 वर्षिय बालिका के साथ चार माह पूर्व दो युवकों द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म के बाद दरिंदों ने किशोरी को डरा दिया था कि अगर उसने परिजनों को ये बात बताई तो पूरे परिवार को जान से मार दूंगा ह भयभीत बालिका ने घर वालों को आपबीती नहीं बताई। चार माह बाद हुए पेट दर्द के बाद बालिका इलाज के लिए माँ के साथ अस्पताल पहुंची तो उसके गर्भवती होने की जानकारी हुई।

पीड़िता के मुताबिक़ चार माह पूर्व वह घर से शौच के लिए गयी थी, जहां पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही दो युवकों ने उसका मुंह दबाकर उठा ले गए और बारी बारी से दोनों ने सामूहिक बलात्कार किया। बलात्कार करने के बाद बालिका को धमकी दी कि अगर घर मे यह बताई तो हम तुमको जान से मार देंगे। डरी सहमी बालिका ने अपने घर मे बलात्कार की बात किसी से भी नही बताई। कुछ दिन बाद जब अचानक बच्ची के पेट मे दर्द हुआ तो उसके इलाज के दौरान घर वालो को पता चला कि उनकी बच्ची गर्भवती हो गयी है।
पीड़ित बालिका अपने परिवार के साथ जामो थाना पहुंची और लिखित तहरीर दी है, जिसकी जांच के लिए थाना प्रभारी ने एक टीम बना दी है।
अमेठी के एएसपी दयाराम सराज ने बताया कि ये थाना जामो का मामला है, जिसमें एक लिखित तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर थाना जामो में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता की मां ने आरोपियों के विरुद्ध सख्त से सखर कार्रवाई करने की मांग की है।
The post 13 वर्षिय बालिका के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म, चार माह बाद सामने आया सच appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button