12 साल की लड़की ने कलम के लिए की सहेली की हत्या, मां ने तालाब में…

राजस्थान के एक स्कूल में कलम चोरी को लेकर दो नाबालिग छात्राओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरी की हत्या कर दी। 12 साल की आरोपी छात्रा ने अपने पड़ोस में रहने वाली 13 साल की लड़की के सिर में लोहे की रॉड से 19 बार वार किए। घटना के दौरान नाबालिग की मौत होने पर आरोपी छात्रा ने उसके शव को बेसमेंट में छुपाकर रख दिया।

आरोपी छात्रा ने जब मां को घटना के बारे में बताया तो दोनों ने मिलकर शव को तालाब में फेंक दिया। जयपुर पुलिस ने शनिवार को मामले की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में छात्रा को हिरासत में लिया है। वहीं उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि चाकसू के बड़ली गांव में रहने वाली छात्रा बुधवार दोपहर को लापता हो गई थी। दूसरे दिन घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर उसका शव झाड़ियों में पड़ा मिला। जांच में पता चला कि वह आरोपी छात्रा के पास जाने की बात कहकर घर से गई थी।

यह भी पढ़ें: अच्छा… तो लड़को का लड़कियों के इन अंगों पर होती है गन्दी नजर, जानिए…

पुलिस ने बताया कि जब वह आरोपी छात्रा के घर पहुंचे तो उसके माता-पिता ने कहा कि छात्रा उनके घर नहीं आई क्योंकि दोनों लड़कियों के बीच झगड़ा चल रहा है। जिसपर पुलिस को शक हुआ। उन्होंने उसके घर की तलाशी ली तो वहां मृतका के कान की बाली मिली। सख्ती से पूछताछ करने पर लड़की ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

मां ने तालाब में फेंका शव

पुलिस के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्रा ने अपनी मां को पूरा घटनाक्रम बताया था। दोनों ने नाबालिग के शव को बोरे में भरा और तालाब में फेंक दिया। शव ऊपर न आए इसके लिए बोरे के साथ पत्थर भी बांध दिए। इसके बाद महिला ने अपने पति को घटना की जानकारी दीष जिसने बच्ची को मोक्ष न मिलने की बात कहकर शव को तालाब से बाहर निकालकर झाड़ियों में फेंक दिया।
Back to top button