12 अप्रैल दिन गुरूवार का राशिफल : जानें किन किन की पूरी होंगी मनोकामनाएँ

12 अप्रैल २०१८ दिन गुरुवार, आप सभी का मंगल हो !

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

ऋतु-बसंत
माह-वैशाख
पक्ष-कृष्ण
तिथि-एकादशी
सूर्योदय-05:35
सूर्यास्त-06:25
राहूकाल(अशुभसमय)दोपहर
01:30 से 03:00 तक
दिशाशूल-दक्षिण
शुभदिशा-उत्तर
अमृतमुहूर्त-02 :00 से 03:30 तक

आज का राशिफल

मेष :-व्यापार के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यापार से सम्बंधित कार्यों के लिए लाभदायी दिवस है। घर में शुभप्रसंग का आयोजन होगा। शेयर-सट्टे में आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी के आरोग्य को लेकर चिंता रहेगी।
राशिरत्न:-मूँगा

23 मार्च दिन शुक्रवार का राशिफल: राशिफल 22 मार्च 2018: आज का दिन लेकर आया हैं इन राशिवालों के लिए खुशियों की बहार

वृष:-आज स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। अग्नि, जल और जोखिम से सावधानी बरतिएगा। व्यापारियों को धन की लेन-देन एवं प्रवास से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। बच्चों की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्वक बीतेगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:-आज नकारात्मक विचारों को मन से दूर करे।खान-पान में ध्यान रखिएगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आकस्मिक धन खर्च होगा। किसी कारणवश बाहर जाने का प्रसंग उपस्थित होगा। संतान संबंधी विषयों को लेकर चिंतित रहेंगे।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-आज स्वादिष्ट एवं उत्तम भोजन, सुंदर वस्त्रों और विपरीत लिंगीय व्यक्तियों का साथ पाकर आप प्रसन्न रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अचानक धन खर्च होगा। साझेदारों के साथ आंतरिक मतभेद बढेगा। नौकरी-व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल रहेगी।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-आज आपके व्यापार का विस्तार होगा। उचित कार्यों पर धन खर्च होगा। विदेश स्थित कारोबारियों से लाभ होने की संभावना है। आय की वृद्धि होने से धन के मामलों में हाथ खुला रहेगा। प्रबल लाभ के योग हैं।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-आज शिक्षा के मामले में छात्रों को परेशानी आ सकती है। संतानों के विषय में चिंता बनी रहेगी। शेयर-सट्टे में संभलकर चलिएगा। मन में खिन्नता का अनुभव होगा। वाद-विवाद से बचकर रहें।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला :- आज आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का अभाव हो सकता है। परिवार में वाद-विवाद हो सकता है। व्यावहारिक जीवन में मानहानि का प्रसंग न बने इसका ध्यान रखिएगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:- आज का दिन अनुकूल है। भाई-बंधुओं का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। मध्याह्न के बाद शारीरिक और मानसिक प्रतिकूलताएं रहेंगी। व्यावहारिक जीवन में अपयश मिलने की संभावना है। धन हानि का योग है।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। मध्याह्न के बाद की स्थिति अनुकूल रहेगी। मन में जो दुविधा है उसका निराकरण मिल जाएगा। शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहेंगे।
राशिरत्न:-धनु

मकर:-आज आपकी धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में आज वृद्धि होगी। व्यवसाय और व्यापार में वातावरण अनुकूल रहेगा। आपके हर कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। जीवन में आनंद की मात्रा बढ़ जाएगी। मध्याह्न के बाद आपके विचारों में नकारात्मकता अधिक रहेगी।राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-आज धार्मिक और सामाजिक कार्यों से प्रतिष्ठा मिलेगी। मध्याह्न के बाद आपका प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होता दिखेगा। दफ्तर में आपका प्रभाव बढ़ता हुआ दिखेगा। अधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर रहेगी। मानसिक शांति आपके मन पर छाई रहेगी।
राशिरत्न:-नीलम

मीन :- आज का दिन आपके लिए लाभप्रद है। प्रवास-पर्यटन होगा तथा मित्रों से उपहार मिलेगा। मध्याह्न के बाद हर कार्य में कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा।
राशिरत्न:-पुखराज

।। आज के दिन का विशेष महत्व ।।

1.  आज बसंत ऋतु वैशाख माह कृष्णपक्ष एकादशी तिथि है।
2. आज वैष्णवों की वरुथिनी एकादशी व्रत है।

।।प्रेरणादाई चौपाई।।
देखि महोत्सव सुर मुनिनागा। चले भवन बरनत निजभागा।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते हैं कि इस प्रकार राम जन्मोत्सव को देख कर देवता,यक्ष,गन्धर्व, मुनि, महात्मा, नाग आदि सब अपने अपने भाग्य की सराहना करते हैं की हम सब कितने पुण्य शाली हैं कि परब्रम्ह के इस प्रगटोत्सव मे हम सब उपस्थित रहे।

।। इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद, श्रीरामकथा श्रीमद्भागवत कथा व्यास ।।
।।श्री अयोध्याधाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

 

#11 april ka rashifal

#aaj ka panchang hindi me

#aaj ka rashifal hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button