11 नवम्बर दिन शनिवार का राशिफल: जानिये क्या लेकर आया है आज का दिन आप के लिए खास

★आज का पंचांग★

।।आज का दिन मंगल मय हो 11 नवम्बर दिन शनिवार।।

11 नवम्बर दिन शनिवार का राशिफल: जानिये क्या लेकर आया है आज का दिन आप के लिए खास ऋतु- शरद
मास-मारशीर्ष
सूर्य दक्षिणायन
सूर्योदय:-06:34
सूर्यास्त:-05:26
राहू काल(अशुभ समय)सुबह
09:00से 10:30 तक
तिथि-अष्टमी
पक्ष:-कृष्ण
दिसाशूल- पूर्व
अमृतमुहूर्त-दोपहर 02:54से 04:14तक है।

।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
? मेष:- आज आपकी पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ने की सम्भावना है।विरोधी परास्त होंगे।आर्थिक रूप से बदलाव होने से आप सुखद महसूस करेंगे। स्वास्थ्य पर विशेष धतं दें । पारिवारिक विषमतायें बड़े लक्ष्यको प्रभावित कर सकती है।

सुझाव:- आज आप तुलसी जी को घी का दीपक जलाएं लाभ होगा।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभ रंग:- नीला।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
?वृष:- आज आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं।कठिन परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ सकता है।आपका ये सुखद समय चल रहा है आज अचानक आपको सुखद समाचार मिलेगा। आपकी नौकरी या व्यवसाय दोनों में इजाफा होगा।

सुझाव:- आज आप गौरी जी की आराधना करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभ रंग :- लाल।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
? मिथुन:- आज आपके कार्यों की प्रशंशा होगी।आपके व्यवहार कुशलता से लोग प्रभवित होंगे, किन्तु ध्यान रहे कि आज आप अपने निजी सम्बन्धों पर ध्यान दें बच्चे आप पर आज गर्व महसूस करेंगे। व्यापारिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज आपको अपने स्वजनों की मदद करनी चाहिए।

सुझाव:- आज आप देवालय के पुजारी को खड़ाऊँ दान करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभ रंग – सुनहला।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
? कर्क:-आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में लाभ प्राप्त हो सकता।आपकी शैक्षिक योग्यता से कुछ लोग लाभान्वित हो सकते हैं।आज आप निजी विवादों का उदारता के साथ शांति पूर्वक समाधान करने में सफल साबित होंगे। व्यापारिक लाभ से चित्त प्रसन्न रहेगा।

सुझाव:- आज आप काले वस्त्र का दान करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-मोती
शुभ रंग – हल्का पीला।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
?सिंह:- आज आपके पद,प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की सम्भावना है।रचनात्मक कार्यों में प्रगति।महत्वपूर्ण फैसले के सामने आने पर संयम से कम लें इसके बाद आपको सफलता और संतुष्टि का एहसास होगा।ईश्वर को धन्यवाद दें आज आप कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलने वाले हैं।

सुझाव:- आज आप हनुमान जी का स्मरण करके कोई भी कार्य आरम्भ करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभ रंग – भूरा।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
??कन्या:- आज आप भागदौड़ में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे।आपके दैनिक कार्यों में प्रगति होगी।एकाग्र होकर संतुलित दृष्टिकोण से अपने कार्य को मूर्त रूप दें तभी आपकी जटिलता व परिस्थितिजन्य परेशानियां धीरे-धीरे दूर होगी।व्यावसायिक परिस्थिति अनुकूल होगी जिससे आपको अर्थलाभ होगा।

सुझाव:-आज आप सुन्दरकाण्ड का पाठ करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभ रंग – चॉकलेटी।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होने की सम्भावना है।वाणी के सदुपयोग से लाभ।कार्यक्षेत्र में आप अपने अधिकारों का प्रयोग करेंगे और एक महत्वपूर्ण लक्ष्य प्राप्त करेंगे।त्रिकोणीय व्यापारिक साझेदारी आपके लिए लाभकारी साबित होगी।सुदूर यात्रा से आपको लाभ मिलेगा।

सुझाव:- आज आप चींटियों को आटा खिलाएं लाभ होगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभ रंग – मटमैला।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
?वृश्चिक:- आज आपके द्वारा किया गया पुरुषार्थ सार्थक हो सकता है।शत्रुओं पर विजय।आज आप काम करने के मध्य विश्राम कर लियाकरे।परिवारिक मदभेद में सुधार होगा। व्यापार तथा नौकरी में उन्नति होगी। वाहन का सुख मिलेगा।

सुझाव:- आज आप बंदरों को गुड़ और चना खिलाएं लाभ होगा।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभ रंग – धानी।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
?धनु:- आज आपके घर में थोड़ा बहुत वाद-विवाद होने की आशंका है।मित्रों से सहयोग प्राप्त हो सकता है।
गम्भीर व बोझिल नजरिये से काम न करें,अपनी खुशमिजाजी को बरकरार रखें।अपने लक्ष्यको हासिल करने के लिए प्राथमिकताओं के अनुसार कार्य करें।व्यवसाय में मध्यम लाभ मिलेगा।

सुझाव:- आज आप बजरंगबाण का पाठ करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभ रंग – बादामी।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
?मकर:- आज आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं।भाई-बंधुओं से धनलाभ की संभावना बन सकती है।आपको एक सामाजिक दायित्व मिलेगा।आज सिंह राशि का व्यक्ति आपके लिए अच्छा साबित होगा।

सुझाव:- आज आप पीपल के पत्ते पर लाल चन्दन से राम नाम लिखकर देवालय में अर्पण करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-नीलम
शुभ रंग:- गुलाबी।

?कुम्भ:- आज आप किसी नए रोजगार के बारे में विचार करेंगे।संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।मान-सम्मान में वृद्धि।ऐसे व्यक्ति से सावधान रहें जो अप्रत्याशित रूप से प्रतिक्रिया व्यक्त करते है। आज आपके जीवन मे कौन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है इसे समझ कर ही भविष्य का निर्णय लें।

सुझाव:- आज आप हनुमान मंदिर में लड्डुओं का भोग लगाएं लाभ होगा।
राशिरत्न:-नीलम
शुभ रंग- फिरोजी।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
?मीन:- आज आपके व्यवसाय में प्रगति होगी सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।महत्वपूर्ण लोगों के साथ खास सम्बन्ध स्थापित करने में भी आज कामयाबी मिलेगी।पुरानी बातों को भूलना हितकर होगा।

सुझाव:- आज आप काले तिल का दान करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभ रंग – केसरिया।

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1आज मार्गशीर्ष माह कृष्णपक्ष अष्टमी तिथि है।
2 आज कालभैरवाष्टमी है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

जे सकाम नर सुनहि जे गावहिं।
सुख सम्पति नाना बिधि पावहिं।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसी दास जी कहते है जो नर कोई कामना मन में रख कर श्री रामचरित का गान अथवा श्रवण करते है ,उनकी सारी मनोकामना पूर्ण होती हैं । और नाना प्रकार की सुख -सम्पत्ति भी प्राप्त होती है।
“अस्तु श्रीरामचरितमानस का नित्यपाठ करना चाहिए।”

।।वास्तु टिप।।

अपने घर के वाशरूम को हमेशा साफ रखने से घर में वास्तु दोष का प्रवेश नहीं होता है।

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
।।श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता व ज्योतिर्विद।।
संपर्क सूत्र- 9044741252

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button