11 जुलाई को यूपी का बजट पेश करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

यूपी विधानमंडल का सत्र 11 जुलाई से शुरू होगा। पहले ही दिन दोनों सदनों में वित्तीय वर्ष 2017-18 का बजट पेश किया जाएगा।
28 जुलाई तक चलने वाले सत्र में बजट पारित करने के साथ ही कई विधायी कार्य भी निपटाए जाएंगे।
11 जुलाई को यूपी का बजट पेश करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विधान परिषद के सभापति डॉ. मोहन यादव ने बताया कि परिषद का पहला सत्र 15 मई 2017 से शुरू हुआ था। पुन: 11 से 28 जुलाई तक सदन की बैठकें निर्धारित की गई हैं।

ये भी पढ़े: मुख्यमंत्री योगी का कड़ा फैसला, रद्द कर दी अखिलेश सरकार की 33 परियोजनाएं

वित्तीय वर्ष 2017-18 का बजट 11 जुलाई को दोपहर 12.20 बजे सदन में पेश किया जाएगा। विधानसभा के प्रमुख सचिव ने बताया कि 19 मई को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई विधानसभा की आगामी बैठक 11 जुलाई से नियत की गई है।

 
Back to top button