11 अक्टूबर को गुरु ग्रह 1 साल बाद बदल रहा है राशि, वृश्चिक राशि में करेगा प्रवेश, गुरु तुला राशि से जाते-जाते किन राशियों को बनाएगा भाग्यशाली, मेष और सिंह राशि के लोगों की बढ़ेगी इनकम

रिलिजन डेस्क। इस महीने गुरुवार, 11 अक्टूबर को गुरु ग्रह राशि बदल रहा है। गुरु ग्रह करीब 1 साल में राशि बदलता है। अभी ये ग्रह तुला राशि में है और 11 के बाद वृश्चिक में प्रवेश कर लेगा। इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर हो रहा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए तुला राशि में गुरु ग्रह के अंतिम 11 दिन आपके लिए कैसे रहेंगे, गुरु ग्रह तुला राशि से जाते-जाते किन लोगों को भाग्यशाली बनाएगा…मेष राशिकाम की अधिकता होगी और पिता से सहयोग प्राप्त होगा। आय अच्छी बनी रहेगी। कानूनी मामलों में सफलता प्राप्त होगी। मेहमान आगमन, सुख प्राप्ति और सुखद यात्रा।वृषभ राशिआय अच्छी रहेगी, लेकिन काम बहुत ज्यादा करना पड़ेगा। दक्षिण क्षेत्र यात्रा का योग भी बनेगा। कई जगहों पर स्वयं को कमजोर महसूस करेंगे। परिवार के लोग साथ देंगे।मिथुन राशिसही काम करेंगे, लेकिन फिर भी भी कई समस्याएं एक साथ खड़ी हो जाएंगी। खर्च भी ज्यादा होगा एवं परेशान रहेंगे। कुछ दिनों बाद सकारात्मक फल मिल सकते हैं।कर्क राशिअभी आय के मामलों में आराम रहेगा, लेकिन फिर भी आपका मन विचलित रहेगा। मनचाहा काम मिलने में कठिनाइयां आ सकती हैं। खुद की मेहनत से परेशानियां दूर कर पाएंगे। सिंह राशिकार्य में आराम बना रहेगा। धन की आवक अच्छी हो सकती है। दूसरों की लापरवाही से कार्य में बाधाएं आ सकती हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। करीबी लोग विपरीत हो सकते है। कन्या राशिमेहनत बहुत ज्यादा करना पड़ेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यस्थान पर प्रदर्शन बेहतर रहेगा। नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। धन की आवक अच्छी बनी रहेगी।तुला राशिये समय परेशानियों से भरा हो सकता है। खर्च की अधिकता और असहयोग रहेगा। कुछ दिनों बाद समय सुधरेगा। कार्यों में गति आएगी। यात्रा का योग है। धनलाभ होगा।वृश्चिक राशिसंतान से सुख प्राप्त होगा। आय अच्छी बनी रहेगी और सभी काम समय पर पूरे होंगे। परेशानियां बढ़ सकती हैं। सतर्क रहना होगा। कुछ दिनों बाद लाभदायक समय आएगा।धनु राशिअज्ञात भय रहेगा। चिंता घेरे रहेगी। कार्य समय पर नहीं होंगे। मेहनत के अनुसार आय नहीं हो पाएंगी। सरकारी कामों में भी अड़चनें आएंगी। कुछ दिनों बाद राहत मिलेगी।मकर राशिआपकी आय अच्छी बनी रहेगी। जमीन से संबंधित कामों में सफलता मिलेगी। कानूनी मामलों में भी सफल हो सकते हैं। कुछ दिनों बाद मन विचलित हो सकता है। संभलकर रहना होगा।कुंभ राशिअभी आय कम रहेगी और कार्यों में देरी भी होगी। गुरु की वजह से कुछ दिनों बाद कार्य में सुधार होगा। कोई शुभ समाचार मिलेगा। यात्रा का योग है। नए लोगों से संपर्क होगा।मीन राशिगुरु की वजह से आय प्रभावित हो रही है। मन उदास रहेगा। एकांत में रहने की इच्छा होगी। कुछ दिनों बाद कुछ नया करने का मौका मिलेगा। धार्मिक कार्य भी होंगे। यात्रा का योग रहेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

guru grah ka rashi parivartan, Jupiter changing rashi on 11 October 2018

Back to top button