1090 की सिपाही ने पति और उसके दोस्तों पर लगाया सामुहिक दुष्कर्म का आरोप, पढ़े पूरी खबर

 शहर कोतवाली इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला सिपाही ने पति के तीन दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म और ससुरालजन पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शहर कोतवाली इलाके के एक मुहल्ले की रहने वाली महिला लखनऊ में 1090 में आरक्षी के पद पर तैनात है। उसका पति भी सिपाही है और सुरक्षा शाखा लखनऊ में तैनाती है।

आरक्षी का आरोप है कि कई दिन पूर्व दंपती शहर में अपने घर पर थे, जहां पर उसके पति के तीन दोस्त आए हुए थे। महिला का आरोप है कि घर में पति की मदद से दोस्तों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और मुंह खोलने पर धमकी दी। आरोप है कि शिकायत करने पर पति ने भी धमकाया। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद से दहेज के लिए भी उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। घटना को लेकर वह एसपी से मिली और पूरे मामले से अवगत कराते हुए केस दर्ज कराने की मांग की।

मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने महिला एसओ को एफआइआर दर्ज करने के आदेश दिए। महिला एसओ रेणू सिंह ने बताया कि, पीड़िता की तहरीर और एसपी के आदेश पर मामले में तीन अज्ञात युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। महिला के पति, सास-ससुर और ननद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button