खुलासा: 1000 और 500 की पुरानी नोटों से #RBI बनाएगी सड़क

जी हाँ!! RBI यानी कि Reserve Bank of India (रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया) 1000 और 500 कि पुरानी नोटों से बनवाएगी सड़क, यकीन नही हुआ!! तो आईये अब हम आपको इस न्यूज़ कि गहराई में ले चलते हैं |

खुलासा: 1000 और 500 की पुरानी नोटों से #RBI बनाएगी सड़क

यह भी पढ़ें:- बड़ा खुलासा: पानी से 2000 के नोट को धोते ही उड़ गयेलोगों के होश

इस प्रक्रिया से #RBI पुरानी नोटों से बनवाएगी सड़क

केंद्र सरकार ने 1000 और 500 के नोटों पर बैन लगा दिया है। देश में काला धन रखने वालों की नींद उड़ गई है। लोग घंटों लाइनों में लगकर 1000 और 500 के पुराने नोट बदलवा रहे हैं। बैंकों के पास लाखों की संख्या में 1000 और 500 के नोट आ रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक अब बैंकों के पास लगभग 2 लाख करोड़ रूपये आ चुके हैं। ये पूरा पैसा 1000 और 500 के नोटों की शक्ल में है। अब सवाल उठता है कि RBI इन नोटों का क्या करेगा। नोटबंदी के अलावा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया समय समय पर पुराने नोट वापस लेता रहता है। क्या आप जानना चाहेंगे कि आरबीआई इन पुराने नोटों का क्या करता है। हम आपको बताएंगे कि पुराने नोटों के साय़ किस तरह का सलूक किया जाता है।

नोटबैन के बाद से ही भारी संख्या में RBI के पास भारी संख्या में नोट आने शुरू हो गए थे।इन नोटों को ठिकाने लगाने का काम रिजर्व बैंक ने शुरू कर दिया है।  बैंक के अधिकारियों के मुताबिक पुराने 1000 और 500 के नोटों को ठिकाने लगाने का शुरू हो गया है। ये काम काफी पहले से शुरू किया जा चुका है। इस काम को बहुत जल्दी ही खत्म किया जा सकता है। गौरतलब है कि RBI के मुताबिक मार्च 2016 में देश में 15,707 मिलियन 500 रुपये के नोट चलन में थे। वहीं 1000 रुपये के नोटों की संख्या 6,326 मिलियन थी। ये पूरा पैसा जल्द ही वापस बैंक के पास पहुंचने वाला है। अब आपको बताते हैं कि रिजर्व बैंक इन नोटों को ठिकाने कैसे लगाता है। रिजर्व बैंक पुराने नोटों को रिसाकिल नहीं करता है। जैसा की आम तौर पर माना जाता रहा है।

यह भी पढ़ें:- अब 500-1000 के नोट बदलने में नहीं होगी मुश्किलें …

RBI पुराने नोटों को रिसाइकिल नहीं करता है। वो सबसे पहले नोटों की श्रेडिंग करता है। उसके बाद इन नोटों को पिघलाकर कोयले की ईंटें बनाई जाती है। आपको यकीन नहीं हो रहा होगा कि नोटों से ईंटें बनाई जाती हैं। लेकिन ये सच है। इन ईंटों को सरकारी ठेकेदारों को बांट दिया जाता है। इन ईंटों का इस्तेमाल लैंड फिलिंग, सड़कों के गड्ढे भरने और कहीं-कहीं तो सड़कें बनाने के लिए भी किया जाएगा। यानि आप ये मान सकते हैं कि नोटबंदी के बाद किसी नई सड़क पर आप चल रहे हैं तो हो सकता है कि वो 1000 और 500 के नोटों से बनी हो। इस तरीके से पुराने नोटों के पूरी तरह से खत्म किया जाता है। वहीं नोटों से तैयार ईंटों को इस्तेमाल में भी लाया जाता है। भारत में नोटों को इस तरह से खत्म किया जाता है। क्या आप जानते हैं कि दुनिया के दूसरे देशों में पुराने नोटों को किस तरह से ठिकाने लगाया जाता है।

भारत के अलावा दुनिया भर के कई देश समय-समय पर सुरक्षा के नजरिए से नोटों को वापस लेते रहते हैं। यूरोप के कई देशों में तो पुराने नोटों को जलाकर बिल्डिंग को गर्म रखा जाता है। 1990 तक इंग्लैंड में पुराने नोटों को जलाकर इमारतों को गर्म रखा जाता था। 2000 के बाद से इंग्लैंड में पुराने नोटों से खाद तैयार की जाने लगी। अमेरिका में सरकारी बैक पुराने नोटों को RBI की ही तरह श्रेडिंग करके रचनात्मक काम करने वालों को सौंप देता था। साल 2012 में हंगरी के केंद्रीय बैंक ने पुराने नोटों को जला दिया जिस से गरीब लोगों को सर्दी न लगे। जलाने के बाद उसकी राख से ईंटे तैयार की गई। जिनको मानवाधिकार संगठनों को सौंप दिया गया। कुल मिलाकर दुनिया के कई देशों में पुराने नोटों को ठिकाने लगाने के लिए अजब-गजब तरीके हैं।

-साभार:- इंडियाट्रेंडिंगनाउ.कॉम 

Back to top button