100 नंबर के बजाय अब पंजाब पुलिस ने शुरू किया 112 नंबर

चंडीगढ़।किसी भी इमरजेंसी में जरूरत पड़ने पर पंजाब पुलिस को बुलाने या सूचना देने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे 100 नंबर फोन की जगह अब लोग 112 नंबर का इस्तेमाल कर सकेंगे। हालांकि जब तक सभी लोगों को 112 नंबर के बारे में पता नहीं चलता और लोग इसके प्रति अवेयर नहीं हो जाते, तब तक 100 नंबर भी चलता रहेगा। यह फैसला इसलिए किया गया है, क्योंकि पुलिस को बार-बार शिकायतें मिल रही थीं कि 100 नंबर मिलता ही नहीं।100 नंबर के बजाय अब पंजाब पुलिस ने शुरू किया 112 नंबर

– दूर दराज के गांवों में तो 100 नंबर बिल्कुल ही नहीं मिलता था। अब पंजाब पुलिस की इस बारे में बीएसएनएल से बात हुई है और करार हुआ है। इसके तहत पंजाब पुलिस ने 112 नंबर इमरजेंसी काॅल के लिए पब्लिक के लिए रखवाया है, ताकि लोग 100 नंबर के बजाय 112 नंबर पर काॅल कर मुसीबत के समय पुलिस को सूचना दे सकें।

– डीजीपी लाॅ एंड आॅर्डर एचएस ढिल्लों ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए अब 100 नंबर के बजाय 112 नंबर शुरू किया जा रहा है। जब तक इस बारे में लोग पूरी तरह अवेयर नहीं होते, तब तक 100 नंबर भी चालू रहेगा।

अन्य राज्यों में भी डायल 112
– पंजाब के अलावा अन्य राज्यों में इमरजेंसी 100 की बजाय 112 शुरु हो चुका है। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को इमरजेंसी डायल 112 की सहूलत शुरु करने के कहा था।

– उत्तर प्रदेश को छोड़ करबी अन्य राज्यों में डायल 112 शुरु कर दिया गया है। राज्य के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पंजाब में काफी पहले से इमरजेंसी नंबर की शुरुआत हो जानी थी। लेकिन कई तकनीकी कारणों के चलते देरी हो गई।

ग्रामीण क्षेत्रों में इमरजेंसी नंबर की आ रही थी समस्या
– राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में डायल 100 की काफी समस्या अा रही है। लेकिन अब 112 नंबर डायल करने पर किसी भी ग्रामीण क्षेत्रों की निवासियों को इमरजेंसी सर्विस में कोई समस्या नहीं आएगी।

– कई बार मासिक होने वाली जिला अधिकारियों की क्राइम मीटिंगों में यह बात उठती रही कि जब कोई भी बड़े अपराध होता है या फिर ग्रामीण क्षेत्रों लोग इमरजेंसी में डायल 100 करते है तो वे मिलता नहीं है।

ये भी पढ़ें: बलात्कार की कोशिश करने पर चलती वैन से कूदी गर्भवती महिला

अब भी डायल करोगे 100 मिलेगा 112
– डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने बताया कि फिलहाल इमरजेंसी डायल 100 की सहूलत भी जारी रहेगी। उनका कहना है कि जब तक इमरजेंसी 112 नंबर पूरी तरह से स्थापित नहीं हो 100 नंबर डायल करने पर बी 112 नंबर मिलेगा। जब लोग पूरी तरह से अवेयर हो जाएगा, तब तक डायल 100 रहेगा।

Back to top button