10 वीं बोर्ड एग्जाम में रही टॉपर, सरकार देगी 21 लाख रुपए की मदद

  • जयपुर| माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा-2017 में 94.83 प्रतिशत अंक लाकर भीलवाड़ा जिले की कुमारी आफरीन छीपा ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इस उपलब्धि पर छीपा का चयन राज्य सरकार ने विदेश में अध्ययन योजना के अन्तर्गत किया है। इस बार बोर्ड ने मेरिट सूची जारी नहीं की थी। इस कारण किसी को भी पता नहीं था कि राज्य में टॉपर कौन रहा है। जून में परिणाम जारी होने के बाद बोर्ड ने पहली बार 10वीं बोर्ड टॉपर का नाम सार्वजनिक किया है।
    10 वीं बोर्ड एग्जाम में रही टॉपर, सरकार देगी 21 लाख रुपए की मदद
     
    देवनानी ने बताया कि इस प्रतिभावान छात्रा को राज्य सरकार द्वारा बालिका फाउण्डेशन से 21 लाख 66 हजार 918 रुपए की राशि का सहयोग प्रदान किया गया है। 2017-18 में कुमारी आफरीन का प्रवेश कम्प्यूटर विज्ञान में बी.टेक करने हेतु कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, फ्रोन्सो में हुआ है।
    माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 10 की माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की मेरिट लिस्ट में आने वाली प्रथम 3 बालिकाओं को विदेश में स्नातक स्तर की शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया जाता है। आफरीन।
     
     
Back to top button