10 परफेक्ट मेकअप टिप्स हर महिला को ज़रूर ट्राई करने चाहिए
10 परफेक्ट मेकअप टिप्स हर महिला को ज़रूर ट्राई करने चाहिएपरफेक्ट मेकअप टिप्स हर महिला को ज़रूर ट्राई करने चाहिए। कुछ स्किन टोन के हिसाब से कैसे करें मेकअप, बता रही है सखी।
फेयर स्किन टोन मेकअप शेड्स : इस रंग पर हर तरह के शेड्स जंचते हैं। पिंक, रेड और सारे ब्राइट शेड्स का इस्तेमाल बेझिझक कर सकती हैं।
फाउंडेशन : स्किन से मेल खाता फाउंडेशन चुनें। ब्लश के लिए कोरल, बेज, पीच या पिंक शेड्स चुनें, इससे चीक्स की खूबसूरती बढ़ेगी।
आई मेकअप : इसके लिए कई रंग ट्राई कर सकती हैं। न्यूड या लाइट कलर के आईशैडो से आईलिड पर कंटूरिंग करें। इससे आंखें आकर्षक और बड़ी दिखेंगी।
लिप कलर : पिंक या पीच बेस्ड लिप शेड्स होंठों को आकर्षक दिखाएंगे।
व्हीटिश स्किन टोन
मेकअप शेड्स : ऐसी रंगत पर ब्राउन और कॉपर शेड्स ज्य़ादा फबते हैं।
फाउंडेशन : स्किन से एक टोन हलका फाउंडेशन चुनें। ब्रॉन्ज़, हनी या गोल्डन ब्राउन ब्लशर से चीक बोन्स को हाइलाइट करें।
आई मेकअप : हेवी आई मेकअप कर रही हैं तो होंठों को न्यूट्रल रखें और अगर लिपस्टिक बोल्ड है तो आई मेकअप न्यूड रखें।
लिप्स : रेड या रेड बेस्ड बेरी कलर्स का चुनाव करें। हलके शेड्स अच्छे लगेंगे लेकिन बहुत हलके शेड्स से बचें।
डार्क स्किन टोन
मेकअप शेड्स : डीप प्लम, कॉपर, वाइन और चॉकलेट जैसे शेड्स इस स्किन टोन पर अच्छे लगते हैं।
फाउंडेशन : मैचिंग फाउंडेशन चुनना भी बहुत ज़रूरी है। चॉकलेट शेड्स के फाउंडेशन का चुनाव सही होगा। ज्यादा लाइट या डार्क लुक देने वाले फाउंडेशंस से बचें। ब्लश में क्रैनबेरी और बरगंडी जैसे रंगों का इस्तेमाल करें।
लिप व आई मेकअप : लिप कलर और आई मेकअप एक-दूसरे को कॉम्प्लिमेंट कर सकते हैं। इस मेकअप के साथ न्यूड शेड की लिपस्टिक मैच हो जाती है। वॉर्म लिप कलर्स ज़्यादा जंचते हैं। बेरी, पिंक बेस्ड पर्पल शेड्स, प्लम, डार्क रेड्स और मरुन जैसे शेड्स डार्क स्किन टोन के लिए बेहतरीन रहेंगे। इन्हें ट्राई करके देखें।





