15 साल में 10 बच्चे, फिर भी खुशहाल है परिवार!

एक महिला ऐसी भी है जो पिछले 10 सालों से हर साल एक बच्चा पैदा करती रही है और अगले की तैयारी में है, फिर भी वह अपने परिवार से बहुत खुश है और सबसे ज्यादा खुशनसीब वह खुद को अपने पति के मामले में मानती है जो अपने परिवार के लिए कमाने के साथ ही पूरा वक्त देते हैं. एक हंसते खेलते परिवार की मिसाल के रूप में इसे सोशल मीडिया पर खूब लाइक्स भी मिल रहे हैं.

10 बच्चों की इस मां ने खुलासा किया है कि वह हर साल एक बच्चा पैदा करना मैनेज कर सकती है. 2009 से वह ऐसा कर रही है और अगला बच्चा भी पैदा करने की तैयारी में है. 40 साल की कैरिसा कोलिन्स तीन लड़कों और सात लड़कियों की मां है और अमेरिका की यह महिला टिकटॉक पर अपने जीवन को लेकर वीडियो शेयर करती रहती है जहां उसके 3 करोड़ फॉलोअर्स हैं.

बच्चों के नाम को लेकर भी सोशल मीडिया में काफी चर्चा हो रही है, लेकिन ऐसा नहीं है कि इस परिवार को ट्रोलिंगका सामना नहीं करना पड़ा है. हाल ही में करीसा को ज्यादा बच्चे करने पर ट्रोल किया जा रहा है. जहां कुछ लोगों ने बहुत से बच्चों के होने की बात कही है, वहीं एक कहा है इतने बच्चे पैदा करने को गैरकानूनी घोषित कर देना चाहिए.

लेकिन इस सब से करिसा और उनका परिवार निराश या दुखी नहीं है. एक वीडियो में करीसा का कहना है कि चूंकि उनकी लाइफ स्टाइल और विश्वास इतने विवादास्पद हैं… लेकिन सभी कुछ नकारात्मक नहीं है और कुछ लोग खूबसूरत परिवार की तारीफ भी करते हैं. करीसा बच्चों की देखभाल के साथ उनके पढ़ाई की भी देख रेख करती हैं क्योंकि उनके पति कमाने के लिए घर से निकल जाते हैं.

करीसा के बच्चों के नाम एनीसा (14) आंद्रे (13) अनीस्टन (11) एंजेली (10) एंडरसन (9),एनिजेल (7) एन्सिर (6) एंकर (4) एंथिम (3) और बेबी आर्मर इनमें सबसे छोटा है. करीसा पहले अपने पति को थैंक यू संदेश पोस्ट किया है और उसमें उनके परिवार के प्रति समर्पण की तरीफ की है. वे अपने पति को बेहतरीन पिता करार देती हैं.

करीसा का कहना हैकि बच्चों के पिता बहुत काम करते हैं और और इतनी मेहनत करने के बाद भी वे बच्चों को खासा समय देते हैं. वो उनके साथ केवल काउच पर नहीं बैठने और टीवी ही नहीं देखते हैं, बल्कि वो उनके साथ खेलते भी हैं. कोलिन के अकाउंट को टिकटॉक पर 55 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं.

Back to top button