10 साल में सबसे खराब सितंबर, इस महीने 6% नुकसान

मुंबई. शेयर बाजार में सितंबर का महीना पिछले 10 साल में सबसे खराब रहा। इस महीने सेंसेक्स में 6.26% और निफ्टी में 6.42% गिरावट आई। यह 2008 के लीमैन ब्रदर्स संकट के बाद सबसे खराब प्रदर्शन है। सितंबर 2008 में भारतीय शेयर बाजार 10% कमजोर हुआ था। सितंबर गिरावट/बढ़त 2008 -10.1% 2009 +9.1% 2010 +11.6% 2011 -1.2% 2012 +8.5% 2013 +4.8% 2014 +0.1% 2015 -0.3% 2016 -2.0% 2017 -1.3% 2018 -6.4% शुक्रवार को सेंसेक्स 97.03 अंक की गिरावट के साथ 36,227.14 पर बंद हुआ। निफ्टी की क्लोजिंग 47.10 प्वाइंट नीचे 10,930.45 पर हुई।शेयर बाजार में नुकसान का यह लगातार चौथा हफ्ता रहा। इस हफ्ते सेंसेक्स को 614.46 अंक और निफ्टी को 212.65 प्वाइंट का नुकसान हुआ।इस हफ्ते आईएलएंडएफएस के लोन डिफॉल्ट की वजह से बाजार में बड़ी गिरावट आई। इसका असर दूसरी नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों के शेयरों पर भी हुआ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Stock Market: Sensex Nifty Face Worst September Since Lehman Crisis