10 दिन के लिए बंद किए गए कश्मीर के शिक्षण संस्थान

श्रीनगर। सरकार ने वीरवार को घाटी के सभी शिक्षण संस्थानों में छह जुलाई से 10 दिन की गर्मी की छुट्टी घोषित कर दी। इनमें सभी स्कूल और डिग्री कालेज शामिल हैं। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग के कमिश्नर/सेक्रेट्री असगर समून ने आदेश जारी कर दिया।
10 दिन के लिए बंद किए गए कश्मीर के शिक्षण संस्थान
डिग्री कालेज 15 जुलाई तक बंद रहेंगे। इसमें कश्मीर डिवीजन समेत जम्मू के विंटर जोन में पड़ने वाले डिग्री कालेज शामिल हैं। निदेशक शिक्षा (कश्मीर) जीएन इत्तू ने कहा कि इस दौरान घाटी के सभी स्कूलों में भी अवकाश घोषित किया गया है।
यह घोषणा ऐसे वक्त की गई है, जब यूनाइटेड जेहाद कौंसिल ने सोमवार को हिज्बुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी की मौत की पहली बरसी पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। बुरहान बीती आठ जुलाई को सुरक्षा बलों के एनकाउंटर में मारा गया था। बीते साल सरकार ने स्कूलों में एक जुलाई से 17 जुलाई तक गर्मी का अवकाश घोषित किया था।
 
 
 
Back to top button