1 साल में 3 ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर ये हसीना बन गई थीं बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस

स्टारडम कब किसका यह किसी को नहीं पता है। किसी को सालों मेहनत के बाद भी पहचान नहीं मिलती और कोई आते ही रातोंरात स्टार बन जाता है। 90 के दशक में भी एक हसीना फिल्मी दुनिया में आई थीं। 16 साल की थीं। पढ़ाई छोड़कर फिल्मों में आ गईं और आते ही ऐसी तबाही मचाई कि उस वक्त की टॉप एक्ट्रेसेज को भी पीछे छोड़ दिया।

यह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि दिव्या भारती थीं। 25 फरवरी 1974 को मुंबई में जन्मीं दिव्या भारती सिर्फ 16 साल की थीं, जब उन्होंने मनोरंजन जगत में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म तेलुगु भाषा में बोबिली राजा (Bobbili Raja) थी जो 1990 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और दिव्या छा गईं।

पहली हिंदी फिल्म नहीं हो पाई थी रिलीज
पहली हिट मूवी के बाद दिव्या भारती ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने दो और तेलुगु मूवीज एसेंबली राउडी और राउडी अलुदु कीं जो हिट रहीं। साउथ सिनेमा में अपना नाम बनाने के बाद दिव्या भारती ने बॉलीवुड की ओर रुख किया। बात साल 1991 की है, जब दिव्या को पहली बार हिंदी फिल्म करने का मौका मिला। उन्हें एक और फौलाद के लिए कास्ट किया गया था, लेकिन मूवी रिलीज नहीं हो पाई थी।

सबसे ज्यादा फिल्म करने का था रिकॉर्ड
एक और फौलाद तो न रही, लेकिन दिव्या भारती को एक साल में ही 10 हिंदी फिल्में मिल गई थीं जिसमें विश्वात्मा, दिल का क्या कसूर, शोला और शबनम, जान से प्यारा, दीवाना, बलवान, दिल ही तो है, दुश्मन जमाना, गीत और दिल आशना है शामिल हैं। वह आज भी इनमें तीन फिल्में थीं जिसने भारती को बॉलीवुड की टॉप और हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस बना दिया था। इसके बाद उनकी झोली में इतनी फिल्में आईं कि कोई जवाब नहीं। मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

दिव्या भारती जब सिनेमा में आईं और सुपरहिट फिल्मों की झड़ी लगाई, उस वक्त कोई भी उन्हें टक्कर नहीं दे पा रहा था। यहां तक कि श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित जैसी अदाकाराओं का चार्म भी फीका पड़ने लगा था। दिव्या की तो हमेशा श्रीदेवी से तुलना की जाती थी, क्योंकि दोनों का चेहरा काफी हद तक मिलता था। दिव्या ने धीरे-धीरे सभी हीरोइनों का जादू कम कर दिया था। वह सिर्फ 19 साल की थीं, जब उन्होंने इतना स्टारडम पा लिया।

18 की उम्र में कर लिया था निकाह
दिव्या ने मई 1992 में फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला के साथ शादी भी कर ली थी। कहा जाता है कि साजिद से शादी करने के लिए उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया था और नाम बदलकर सना रख लिया था। उनकी शादी सीक्रेट तरीके से हुई थी जहां सिर्फ उनका हेयरड्रेसर और क्लोज फ्रेंड ही मौजूद थी। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में सब कुछ ठीक चल ही रहा था कि 5 अप्रैल 1993 को उनकी अपने घर की बालकनी से गिरने से मौत हो गई थी। इस खबर ने पूरी इंडस्ट्री को शॉक कर दिया था।

Back to top button