हरियाणा में एक क्लिक करते युवक के खाते से निकले 1.91 लाख रुपये

ग्रीन फील्ड कालोनी – में रहने वाले युवक को फोन पर आए   एक मैसेज को क्लिक करना महंगा पड़ गया। क्लिक करते हुए उसके खाते से 1.91 लाख रुपये साफ हो गए। पुलिस ने शिकायत लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित राजीव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके फोन पर एक मैसेज आया। इस पर

क्लिक करते ही उसके इंडसइंड बैंक के खाते से 91 हजार रुपये निकल गए। इसके बाद उनके दूसरे बैंक खाते से एक लाख रुपये निकले। राजीव ने कहा कि जिस नंबर से मैसेज आया उसको फोन करने का उन्होंने कई बार प्रयास किया, लेकिन वह फोन नंबर बंद जा रहा था। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Back to top button