1 और 4 अक्टूबर को खरीदी के श्रेष्ठ मुहूर्त, अमृतसिद्धि और गुरु पुष्यामृत योग बनने से बाजार में रहेगी रौनक

रिलिजन डेस्क। श्राद्धपक्ष को लेकर मान्यता है कि इस दौरान कुछ खरीदना नहीं चाहिए, नहीं तो अशुभ परिणाम मिलते हैं। जबकि ग्रंथों में इस संबंध कुछ भी नहीं गया है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. श्यामनारायण व्यास के अनुसार, श्राद्ध में खरीदी करना भी शुभ होता है। शास्त्रों में श्राद्ध में खरीदी को लेकर कोई रोक नहीं है। इसलिए श्राद्धपक्ष में भी लोग हर तरह की खरीदी कर सकते हैं। श्राद्ध में बन रहे हैं खरीदी के 2 शुभ मुहूर्तज्योतिषाचार्य पं. व्यास के अनुसार, इस बार श्राद्ध में 1 और 4 अक्टूबर को खरीदी के दो शुभ मुहूर्त आ रहे हैं। इन दो दिनों में बाजारों में खरीदी की रौनक रहेगी। वैसे तो श्राद्धपक्ष में हर दिन खरीदी की जा सकती है, लेकिन दिन के हिसाब से खरीदी करना शुभ रहता है। इस बार 1 अक्टूबर को सप्तमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र और सोमवार का संयोग रहेगा। जिससे अमृत सिद्धि योग बनेगा। इस दिन नागरिक हर तरह की वस्तु, संपत्ति आदि खरीद सकते हैं। दूसरा योग 4 अक्टूबर को गुरु पुष्य अमृत योग का रहेगा। दशमी तिथि और गुरुवार के संयोग के साथ पुष्य नक्षत्र का संयोग मुश्किल से ही बनता है। गुरु पुष्य में सोना खरीदना सबसे अच्छा माना जाता है, हालांकि अन्य वस्तुएं व संपत्ति भी खरीदी जा सकती है। श्राद्ध में दिन के अनुसार करें खरीदी सोमवार- गहने, इलेक्ट्रॉनिक, वाहन मंगलवार- धातु से संबंधित, रत्न बुधवार- वाहन, भूमि, मकान गुरुवार- उच्च धातु, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक शुक्रवार- गहने, हीरे, मोती, भवन शनिवार- लोहे की वस्तुएं, वाहन, कृषि भूमि रविवार- सभी प्रकार की वस्तुएं
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shraadh Party 2018, Shopping in Shraddha, Shubh Yoga in Shraddha