7वाँ वेतन आयोग: 1अगस्त से 1 करोड़ कर्मचारियों के आएंगे ‘अच्छे दिन’

नई दिल्ली| 7वाँ वेतन आयोग का इंतजार कर रहे केंद्र सरकार के कर्माचारियों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार जल्द ही अपने 47 लाख कर्मचारियों और 52 लाख पेंशनधारियों को 7वें वेतन की खुशखबरी दे सकती है। 

7वाँ वेतन आयोग

7वाँ वेतन आयोग का इंतज़ार अब हुआ खत्म

ज्ञात हो कि आयोग से कर्मचारी काफी लंबे समय से इस बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्टों के मुताबिक इसमें उम्मीद जताई जा रही है कि कर्मचारियों का वेतन 30 फीसद तक बढ़ेगा। इसके बाद राज्य कर्मचारियों को भी 7वें वेतन आयोग की लाभ मिलेगा। 

रिपोर्टों के मुताबिक जुलाई की बढ़ी हुई सैलरी 1 अगस्त 2016 को 47 लाख कर्मचारियों और 52 लाख पेंशनधारियों के खातों में जमा होगी।  हालांकि, यह साफ नहीं है कि पिछले 6 महीने का पूरा एरियर 1 अगस्त को ही कर्मचारियों के खाते में जमा होगा अथवा इसे समय-समय पर जमा किया जाएगा।

Back to top button